जम्मू-कश्मीर: श्रीनगर में मिला गैस सिलेंडर और यूरिया से भरा संदिग्ध बैग, जांच में जुटी पुलिस
एक तरफ देश में दीपावली का पर्व मनाया जा रहा है। लेकिन कुछ लोग ऐसे हैं, जो देश में अशांति फैलाने की कोशिश कर रहे हैं। इस बात का अंदाजा जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर स्थित परिमपोर के बागों से एक गैस सिलेंडर और यूरिया से भरा संदिग्ध बैग बरामद होने से लगाया जा सकता है। फिलहाल मामला संदिग्ध होने की वजह से पुलिस ने कई एंगल से जांच शुरू कर दी है।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक गैस सिलेंडर और यूरिया से भरा संदिग्ध बैग परिमपोर के बागों से बरामद हुआ है। मौके पर बम निरोधक दस्ते को भी बुला लिया गया था। फिलहाल बैग में आईईडी या फिर बम का अन्य सामान नहीं मिला है। हालांकि, मामले की जांच कई एंगल से की जा रही है। साथ ही अगल-बगल के इलाकों में भी तलाश अभियान चलाया जा रहा है।
इससे पहले कठुआ में मिला था पाकिस्तानी गुब्बारा
इससे पहले जम्मू-कश्मीर के कठुआ स्थित अंतरराष्ट्रीय बॉर्डर से पुलिस ने एक संदिग्ध पाकिस्तानी गुब्बारा बरामद किया था। इस गुब्बारे पर 'आई लव यू पाकिस्तान' लिखा हुआ था। जिसके बाद से सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गईं थीं। उस समय कयास लगाए गए थे कि पाकिस्तान की तरफ से यह गुब्बारा जासूसी के लिए भेजा गया था।
उर्दू और अंग्रेजी में लिखा था लव यू पाकिस्तान
गुब्बारे को बरामद करते हुए जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बताया था कि कठुआ जिले के चाम बाग इलाके से एक पाकिस्तानी गुब्बारा बरामद किया गया है। इस गुब्बारे पर अंग्रेजी और उर्दू में 'आई लव पाकिस्तान' लिखा हुआ है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने गु्ब्बारे को सुरक्षा एजेंसियों को सौंप दिया था। साथ ही पुलिस आसपास के इलाकों में तलाशी अभियान भी चलाया था।
ये भी पढ़ें- करोड़ों के हीरे की लूट का मास्टरमाइंड गुजरात में हत्थे चढ़ा, कई जिलों की पुलिस ने उसके 9 लुटेरे पकड़े












Click it and Unblock the Notifications