अमरनाथ यात्रा के दौरान स्टिकी बम से हमले की आशंका, सुरक्षाबल नए सिरे से बना रहे रणनीति
नई दिल्ली, 6 जून: इस महीने के आखिर में अमरनाथ यात्रा शुरू हो रही है। जम्मू कश्मीर में हाल के दिनों में लगातार हो रही आतंकी घटनाओं के बीच अमरनाथ यात्रा के दौरान स्टिकी बम से हमले की आशंका ने सुरक्षाबलों की चिंता बढ़ा दी है। इस नए खतरे के निपटने के लिए सुरक्षबलों ने अपनी सुरक्षा रणनीति की समीक्षा करते हुए नए दिशा निर्देश जारी किए हैं।

जम्मू कश्मीर में 30 जून से अमरनाथ यात्रा शुरू होनी है। जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बल स्टिकी बम को लेकर चिंतित हैं। आतंकियों का नए हथियार बने स्टिकी बम से निपटने के लिए सुरक्षा बलों के नए दिशा-निर्देश जारी किए गए है। सुरक्षाबलों की चिंता है कि आतंकी इससे यात्रियों को निशाना बना सकते हैं। सुरक्षा बल इस तीर्थयात्रा के लिए अपनी मानक संचालन प्रक्रिया को बदल रहे हैं।
बताया गया है कि हाल में सुरक्षा बलों ने कुछ 'स्टिकी बम' बरामद किए गए हैं। जिसके बाद ये नतीजा निकला कि कश्मीर घाटी में मौजूद आतंकवादी समूहों के पास ऐसे बम हो सकते हैं। कुछ गिरफ्तार आतंकियों ने भी इस तरह के बमों को लेकर जानकारी दी है। ऐसे में फैसला लिया गया है कि तीर्थयात्रियों और सुरक्षा बलों के वाहनों को आवाजाही के दौरान एकांत में रखा जाएगा। तीर्थयात्रा का प्रबंधन करने वालों को भी निर्देश दिए गए हैं कि वे वाहनों को लावारिस ना छोड़ें।
स्टिकी बम या मैगनेट बम को इन बमों को आसानी से वाहनों में चिपकाया जा सकता है और इन्हें रिमोट के जरिए दूर से भी कंट्रोल भी किया जा सकता है। आतंकी चोरी छुपे उनको वाहनों में लगाकर धमाका कर सकते हैं। बता दें कि 30 जून से शुरू हो रही अमरनाथ यात्रा 11 अगस्त तक चलेगी। अमरनाथ यात्रा में करीब 3 लाख लोगों के शामिल होने की उम्मीद है। ऐसे में सुरक्षा को लेकर काफी कड़े प्रबंध किए जा रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications