J&K: आतंकियों को मदद पहुंचाने वाले दो सहयोगी गिरफ्तार, AK-47 के 383 राउंड बरामद

श्रीनगर, 27 नवंबर: जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बल और पुलिस मिलकर आतंक की कमर तोड़ने का काम लगातर कर रही है। हाल ही में आतंकियों की ओर सेना के बीच मुठभेड़ में कई दहशतगर्दों को मौत के घाट उतारा दिया था। 17 नवंबर को हुई मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने पांच आतंकियों को मार गिराया था, जिसमें से एक की पहचान आतंकी संगठन द रेजिस्टेंस फ्रंट (टीआरएफ) के कमांडर अफाक सिकंदर के रूप में हुई थी। वहीं अब शनिवार को अवंतीपोरा से दो आतंकवादी सहयोगियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

terrorist arrest

जम्मू-कश्मीर के अवंतीपोरा जिले से आतंकवादी संगठन हिज्बुल मुजाहिदीन से जुड़े दो आतंकवादी सहयोगियों को गिरफ्तार किया है और उनके कब्जे से एके -47 के 383 राउंड सहित आपत्तिजनक सामग्री, गोला-बारूद बरामद किया है। जम्मू-कश्मीर पुलिस के मुताबिक पुलिस ने सुरक्षा बलों के साथ इस पूरी कार्रवाई को अंजाम दिया।

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने पूरी घटना की जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार आतंकवादी सहयोगी हिज्बुल मुजाहिदीन (एचएम) कमांडरों के संपर्क में थे और हथियारों और गोला-बारूद के ट्रांसपोर्ट में शामिल थे। इसके अलावा आतंकी नेटवर्क को मजबूत करने के लिए आश्रय और अन्य रसद सहायता प्रदान करते थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

आपको बता दें कि जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बल और पुलिस आतंकियों पर लगातार कार्रवाई कर रही है, जिसके तहत हाल ही मेें रामबाग एरिया में मुठभेड़ में तीन आतंकियों को मार गिराया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+