'भारत एकमात्र ऐसा देश, जो दुनिया को मुहैया करवा सकता है जरूरत की हर चीज', इजराइल-हमास संघर्ष पर RSS प्रमुख

इजराइल और हमास के बीच युद्ध जारी है। इस बीच रविवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत ने इस पर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि दुनिया में संघर्ष खत्म होने के बजाय बढ़ गए हैं। आज दुनिया के पास खुशी, समाधान और संतुष्टि लाने वाली चीजों को छोड़कर सब कुछ है।

दरअसल आरएसएस प्रमुख जम्मू-कश्मीर के कठुआ में संघ कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। वहां पर उन्होंने कहा कि भारत दुनिया का एकमात्र ऐसा देश है, जो दुनिया को वो चीजें मुहैया करा सकता है, जिनकी आज दुनिया को जरूरत है। उनके मुताबिक पिछले 2000 सालों में संघर्षों को खत्म करने और शांति फैलाने के लिए बहुत से प्रयास किए गए, लेकिन दुनिया की पीड़ा कम नहीं हो रही है।

RSS chief Israel-Hamas

आरएसएस प्रमुख के मुताबिक मनुष्य सुखी हो, विश्व के झगड़े समाप्त हों, सर्वत्र शांति फैले, इसी कामना से पिछले 2,000 वर्षों में सभी प्रकार के प्रयोग किये गये हैं। सब कुछ प्रयत्न करने के बाद साधन और सुविधाएं बहुत बढ़ गयी हैं। इतनी सारी सुविधाएं, लेकिन दुनिया की पीड़ा कम नहीं हो रही है। पहले यूक्रेन विवाद शुरू हुआ और अब इसराइल-हमास संघर्ष शुरू हो गया है।

वहीं दूसरी ओर हमास के खिलाफ इजराइल की कार्रवाई जारी है। जिसमें कम से कम 1300 लोगों की जान गई है, जबकि 3000 से ज्यादा लोग घायल हैं। इजराइल रक्षा बल (आईडीएफ) ने पुष्टि की है कि गाजा में हमास आतंकवादी संगठन द्वारा 120 से अधिक नागरिकों को बंदी बनाया जा रहा है।

भारतीयों को वापस लाने का काम जारी
वहीं बड़ी संख्या में भारतीय नागरिक भी इजराइल में फंसे थे, जिनको निकालने के लिए भारत सरकार ऑपरेशन अजय चला रही। इसके तहत 274 भारतीय नागरिकों को लेकर चौथी फ्लाइट रविवार को दिल्ली हवाई अड्डे पर पहुंची। यहां यात्रियों को स्वागत मंत्री नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री वीके सिंह ने किया। चौथी फ्लाइट शनिवार (14 अक्टूबर) रात 11.45 पर इजराइल से रवाना हो गई थी। भारत सरकार ने ऑपरेशन अजय के तहत इजराइल से अब तक 918 लोगों का रेस्क्यू किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+