J&K चुनाव के बाद राम माधव का बड़ा बयान- कश्मीर में भाजपा की राजनीति की भूख है
Jammu & Kashmir: जम्मू कश्मीर विधानभा चुनाव में जीत हासिल करने के बाद फारुख अब्दुल्ला की नेशनल कान्फ्रेंस सरकार बनाने जा रही है और पूर्व मुख्यमंंत्री उमर अब्दुल्ला एक बार फिर मुख्यमंत्री की कुर्सी संभालने जा रहे हैं। वहीं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की बात करें तो जम्मू-कश्मीर की 90 विधानसभा सीटों में से भाजपा महज 29 सीटों पर जीत दर्ज करवा सकी। ये सभी सीटें जम्मू क्षेत्र की हैं, कश्मीर में भाजपा ने एक भी सीट पर जीत हासिल नहीं की।
जम्मू-कश्मीर के चुनाव में कश्मीर घाटी में भाजपा को एक भी सीटें ना मिलने पर नेता राम माधव ने खुलकर बात की है। जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव में भाजपा का प्रभारी की जिम्मेदारी संभानले वाले राम माधव ने घाटी में मिली हार के लिए नेशलन नेशनल कॉन्फ्रेंस (एनसी) पर बड़ा आरोप लगाया है।

भाजपा के थिंक टैंक इंडिया फाउंडेशन के अध्यक्ष और चुनाव 2024 में भाजपा के "मिशन कश्मीर" के प्रभारी राम माधव ने कहा नेशनल कॉन्फ्रेंस (एनसी) भाजपा के खिलाफ लोगों की भावनाओं को भड़काने के लिए अनुच्छेद 370 को निरस्त करने का जमकर इस्तेमाल किया। इसके साथ ही कहा कि घाटी में भाजपा की राजनीति के लिए भूख है।
एचटी को दिए इंटरव्यू में राम माघव ने कहा जम्मू-कश्मीर में ऐसे कई मुद्दें हैं जिन पर ध्यान देना बहुत महत्वपूर्ण है। जिसमें सबसे पहली बात इस चुनाव में भाजपा दो सीटों पर दूसरे स्थान पर रही। उनमें से एक सीट गुरेज जिसमें हम जीत के काफी करीब पहुंच गए थे भाजपा उम्मीदवार के प्रतिद्वंदी उम्मीदवार का उसके प्रतिद्वंदी के बीच महज 1,000 वोटों का अंतर था और कई सीटों पर भाजपा को हजारों की संख्या में वोट मिले।
राम माधव ने खुलासा किया कि मैंने जब जम्मू-कश्मीर के निर्वाचन क्षेत्रों में प्रचार किया तब हमारी जनसभाओं में साढ़े तीन हजार से अधिम वोटर जुटे। उन्होंने कहा घाटी के लोग हमारे भाषणाों को धैर्य से सुनते हैं और प्रधानमंत्री के समर्थन में नारे लगाते थे। हमारे भाषणों पर जमकर तालियां बजाते थे।
इसके साथ ही राम माधव ने दावा किया कि घाटी के लोगों को विकास कार्यक्रमों के बारे में जानने के इच्छुक है, वो हमारी बात सुनने के मूड में है, शायद वो हमें अभी वोट देने के लिए तैयार नहीं हैं लेकिन हमारी बात गौर से सुनते हैं यानी वो हमारी पार्टी को कश्मीर की राजनीति का हिस्सा मानने के मूड में हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा अब हमें उस सद्भावना पर अपनी पार्टी की ताकत बनानी है।












Click it and Unblock the Notifications