गुलमर्ग पहुंचे राहुल गांधी, गोंडोला केबल कार की सवारी और स्कीइंग का उठाया लुत्फ, VIDEO

राहुल गांधी ने प्रसिद्ध गोंडोला केबल कार की भी सवारी की। उन्होंने उत्साहित पर्यटकों के एक ग्रुप के साथ सेल्फी भी खिंचवाई। जिसकी वजह से उनके सुरक्षाकर्मियों को काफी परेशानी भी हुई।

गुलमर्ग पहुंचे राहुल गांधी, स्कीइंग का उठाया लुत्फ, VIDEO
Photo Credit:

Rahul Gandhi in Gulmarg: भारत जोड़ो यात्रा समाप्त करने के कुछ दिन बाद कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी बुधवार को जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग पहुंचे। यहां उन्होंने स्कीइंग करते हुए दिखाई दिए। स्कीइंग के दौरान राहुल गांधी के साथ काफी संख्या में पुलिसकर्मी थे। इस दौरान कई पर्यटक भी राहुल गांधी से मिले। एक पर्यटक ने कहा कि हम भाग्यशाली हैं कि कांग्रेस सांसद राहुल गांधी से मिले। एक अन्य पर्यटक ने कहा कि राहुल गांधी "भारत जोड़ो यात्रा के बाद" अपनी छुट्टी का आनंद लेने के हकदार थे।

इस दौरान राहुल गांधी ने प्रसिद्ध गोंडोला केबल कार की भी सवारी की। उन्होंने उत्साहित पर्यटकों के एक ग्रुप के साथ सेल्फी भी खिंचवाई। जिसकी वजह से उनके सुरक्षाकर्मियों को काफी परेशानी भी हुई। बताया जा रहा है कि राहुल गांधी निजी दौरे पर गुलमर्ग पहुंचे हैं। वे दो दिनों तक घाटी में रहेंगे। ये उनका निजी दौरा है। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से बातचीत नहीं की, न ही उनके किसी सवाल के जवाब दिए। उन्होंने मीडिया वालों को नमस्कार करते हुए आगे निकल गए।

Recommended Video

    Rahul Gandhi ने विशेषाधिकार हनन मामले में दाखिल किया जवाब, 'मित्र काल' पर उठाए सवाल | वनइंडिया हिंदी

    वहीं, दूसरी तरफ राहुल गांधी ने संसद में भाजपा सदस्यों द्वारा पेश किए गए विशेषाधिकार हनन नोटिसों पर लोकसभा सचिवालय को विस्तृत जवाब सौंपा है। बीते सात फरवरी को राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान राहुल गांधी ने मोदी के खिलाफ टिप्पणी की थी। इस दौरान उन्होंने कारोबारी गौतम अडानी से उनके रिश्ते को लेकर भी बहुत कुछ आरोप लगाए थे। इसके बाद, भाजपा सांसद निशिकांत दुबे और प्रह्लाद जोशी ने उनके खिलाफ विशेषाधिकार हनन नोटिस दाखिल किया था, जिस पर लोकसभा सचिवालय ने राहुल गांधी से 15 फरवरी तक अपना जवाब दाखिल करने के लिए कहा था।

    राहुल गांधी ने लोकसभा में अडानी ग्रुप को लेकर पीएम मोदी पर टिप्पणी की थी। इसके बाद उनके भाषण के कुछ पार्ट को लोकसभा से बाहर कर दिया था। इस मामले को लेकर कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को राहुल गांधी के भाषण के मामले में पत्र लिखा था। उन्होंने पत्र में लिखा था कि कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के लोकसभा में दिए गए भाषण के एक हिस्से को "पूरे भाषण को समझ से बाहर कर दिया गया" था।

    यह भी पढ़ें- Varanasi आने की बजाय राहुल गांधी को लेकर दिल्ली गया विमान, कांग्रेस नेता ने अधिकारियों पर लगाए गंभीर आरोप

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+