Pulwama की सड़क पर फिर CRPF जवानों के साथ फिर हुआ हादसा! VIDEO देखकर सिहर उठेंगे
Pulwama की सड़क पर 14 फरवरी के दिन हुए आतंकी हमले के जख्म अभी भरे नहीं हैं। एक बार जब इसी जिले के दूसरे हिस्से में CRPF जवानों के साथ हादसा हुआ तो खबर चिंताजनक थी। हादसे की VIDEO देखकर सिहर जाएंगे आप।

CRPF Vehicle Awantipora में हादसे का शिकार हो गई। अधिकारियों ने बताया, पुलवामा जिले के अवंतीपोरा में एक तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के दो जवान घायल हो गए।
सीआरपीएफ ने बुधवार को कहा, "पुलवामा जिले के अवंतीपोरा में आज एक तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से सीआरपीएफ के दो जवान घायल हो गए।" घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है।
सिहरन पैदा करने वाली वीडियो
वीडियो में देखा जा सकता है कि तेज रफ्तार बेकाबू ट्रक सड़क के किनारे खड़ी सीआरपीएफ की हल्के नीले रंग वाली गाड़ी की तरफ आता है और वाहन के अपनी चपेट में ले लेता है।
इससे पहले 19 मई को छत्तीसगढ़ के जगदलपुर जिले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के शिविर पर तेज हवा की चपेट में आने से 10 जवान घायल हो गए थे।
छत्तीसगढ़ के हादसे के बारे में सीआरपीएफ के डिप्टी कमांडेंट विशाल वैभव ने समाचार एजेंसी एएनआई को बताया था कि जगदलपुर में तेज हवा के कारण सीआरपीएफ बटालियन कैंप में कई बैरकों की छतें क्षतिग्रस्त हो गईं।
उन्होंने बताया था कि खराब मौसम के कारण 10 जवान घायल हो गए हैं और उनका इलाज चल रहा है।" छत्तीसगढ़ में पोस्टेड सीआरपीएफ अधिकारी ने आगे कहा कि इस घटना में हुए नुकसान का विस्तृत आकलन किया जाना बाकी है। पहली नजर में करीब 30 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।












Click it and Unblock the Notifications