राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने की आतंकी हमले की निंदा, कहा-'हमला कायरतापूर्ण कृत्य'

Jammu And Kashmir Terrorists Attack: जम्मू कश्मीर के कठुआ जिले के माचेडी इलाके में सोमवार को भारतीय सेना के काफिले पर आतंकवादियों ने हमला कर दिया था। इसमें पांच शहीद हो गए थे। हमले में घायल पांच जवानों को कठुआ के बिलावर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से देर रात पठानकोट के मिलिट्री हॉस्पिटल में रेफर किया गया है। सुरक्षा बलों द्वारा कठुआ के माचेडी इलाके में तलाशी अभियान जारी है।

देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जम्मू कश्मीर के कठुआ जिले में सेना के जवानों के काफिले पर आतंकवादियों द्वारा किए गए हमले को एक कायरतापूर्ण कृत्य करार दिया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ट्वीट कर यह जानकारी दी है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि इस घटना की कड़ी निंदा की जानी चाहिए और कड़े जवाबी कदम उठाने चाहिए। मेरी संवेदनाएं उन बहादुरों के परिवारों के साथ है। जिन्होंने अपने प्राणों की आहुति दी है। आतंकवाद के सभी रूपों के खिलाफ यह लड़ाई चल रही है। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करती हूं।

farukh abdullah

इस मामले को लेकर जम्मू और कश्मीर नेशनल कॉन्फ्रेंस के प्रमुख फारूक अब्दुल्ला ने कहा है कि अब आगे बढ़ने का एकमात्र रास्ता यही है कि उस देश पर दुनिया का दबाव बढे। यह शांति का रास्ता नहीं है। यह विनाश का रास्ता है। आतंकवाद से किसी की मदद नहीं होगी। यदि हमारा पड़ोसी सोचता है कि हमारे क्षेत्र में आतंकवादियों की घुसपैठ से परिवर्तन आएगा तो वह गलत है। मुझे डर है कि इसके बारे में हमारा गुस्सा इतना बढ़ जाएगा कि हम आक्रामकता और प्रतिशोध का सहारा ले सकते हैं। जेकेएनसी प्रमुख फारूख अब्दुला ने ट्वीट कर यह बात कही है।

उन्होंने आगे कहा कि उनका देश और अब युद्ध इसे और नष्ट कर देगा। उन्हें आतंकवाद को रोकने की जरूरत है। उनके कार्यों के लिए दुनियाभर में उनकी निंदा की जा रही है। इससे उन्हें क्या हासिल होगा। अगर वे इस रास्ते पर आगे बढ़ना चाहते हैं तो उन्हें परिणाम के लिए भी तैयार रहना होगा। आतंकवाद और बातचीत साथ-साथ नहीं चल सकते। अगर उन्हें अच्छे संबंध चाहिए तो उन्हें उस रास्ते पर चलना होगा और आतंकवाद नहीं। उन्हें शांति के रास्ते पर लौटना होगा।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी ट्वीट कर जम्मू कश्मीर के कठुआ में आतंकियों द्वारा किए गए हमले की निंदा की है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि जम्मू कश्मीर के कठुआ में आतंकियों द्वारा किए गए कायरतापूर्ण हमले में जनपद टिहरी के आदर्श नेगी के शहीद होने का समाचार अत्यंत दुखद है। मां भारती की रक्षा करते हुए वीरगति को प्राप्त आदर्श नेगी का यह सर्वोच्च बलिदान सदैव अविश्वरणीय रहेगा। ईश्वर से प्रार्थना है कि पुण्य आत्मा को श्री चरणों में स्थान एवं शोकाकुल परिवारों को यह असीम दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

आपको बता दें कि आतंकी हमले के बाद उधमपुर में जम्मू श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। आतंकियों ने सेना के वाहनों को निशाना बनाकर ग्रेनेड फेंका और गोलीबारी की थी। सेना के वाहन कठुआ शहर से डेढ़ सौ किलोमीटर दूर लोहई मल्हार में बदनौता गांव के पास दोपहर साढ़े तीन बजे माचेडी-कुंडली-मल्हार मार्ग पर नियमित गश्त पर थे। आतंकी हमले के बाद सेना के जवानों द्वारा जवाबी कार्रवाई भी की गई। लेकिन आतंकवादी नजदीक के जंगलों में भाग गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+