अमरनाथ यात्रा से पहले ज्येष्ठ पूर्णिमा के मौके पर पवित्र गुफा मंदिर में 'प्रथम पूजा', 30 जून से यात्रा शुरू
श्रीनगर, जून 14: हर साल शुरू होने वाली अमरनाथ यात्रा की शुरुआत से पहले मंगलवार को ज्येष्ठ पूर्णिमा के अवसर पर भगवान शिव की पवित्र गुफा मंदिर में 'प्रथम पूजा' की गई। इस दौरान पूजा में श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड के सीईओ और पदाधिकारियों शामिल हुए। 30 जून से अमरनाथ यात्रा शुरू होगी और यह 11 अगस्त को संपन्न हो जाएगी। इस दौरान लाखों की संख्या में भक्त बर्फानी बाबा के दिव्य दर्शन करने का सौभाग्य हासिल करेंगे।

Recommended Video
एक अनुमान के अनुसार इस साल होने वाली अमरनाथ यात्रा में 10 लाख से अधिक तीर्थयात्रियों के शामिल होने का अंदाजा लगाया जा रहा है। अमरनाथ यात्रा के लेकर जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने बताया कि बाबा के दर्शन के लिए यात्रा करने के इच्छुक तीर्थयात्रियों को अपना आधार कार्ड दिखाना होगा। या फिर सत्यापन के लिए अपना आधार सबमिट कराना होगा।
2 साल बाद होगी अमरनाथ यात्रा
आपको बता दें कि कोरोना महामारी के बाद अमरनाथ यात्रा दो साल के लंबे अंतराल के बाद फिर से शुरू हो रही है। वहीं आर्टिकल 370 के हटने के बाद यह पहली यात्रा है। इस बार बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद जताई जा रही है। भक्तों में इस बार यात्रा को लेकर दोगुना उत्साह है। इधर, श्री अमरनाथ बर्फानी लंगर आर्गेनाइजेशन की ओर से श्रद्धालुओं के लिए 18 स्थानों पर लंगर सेवा लगाई जाएगी। 24 घंटे लंगर सेवा जारी रहेगी। बताया जा रहा है कि 15 जून के बाद से लंगर में सेवा करने वाले पहुंचना शुरू हो जाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications