कश्मीर में PM मोदी ने भव्य शंकराचार्य हिल के किए दर्शन, जानें क्या है इसका महत्व, भगवान शिव से क्या है नाता?

Shankaracharya Hill: आर्टिकल-370 हटने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को पहली बार जम्मू-कश्मीर का दौरा किया है। इस दौरान उन्होंने एक तस्वीर भी शेयर किया है। इस दौरान उन्होंने भव्य शंकराचार्य हिल के दर्शन किए। उन्होंने ट्विटर (एक्स) पर फोटो शेयर किया है। उन्होंने लिखा कि थोड़ी देर पहले श्रीनगर पहुंचने पर भव्य शंकराचार्य हिल को दूर से देखने का अवसर मिला।

जानें शंकराचार्य हिल के बारे में
बता दें कि श्रीनगर के पास शंकराचार्य हिल प्रमुख हिंदू धार्मिक स्थल है। इस पहाड़ी पर शिव मंदिर स्थित है। इस मंदिर को शंकराचार्य हिल्स के नाम से जानते हैं। महाशिवरात्रि के अवसर पर यहां भक्तों की भारी भीड़ लगती है। मान्यता है कि शिवरात्री पर इसका दर्शन करने से इंसान की सारी मनोकामनाएं पूरी होती हैं।

PM

क्या है इसका महत्व
वहीं, महाशिवरात्रि से एक दिन पहले पीएम मोदी ने शंकराचार्य हिल के दर्शन किए। ज्योतिष्यों के मुताबिक यह शुभ संकेत है। यह मंदिर करीब 300 मीटर ऊंची पहाड़ी पर स्थित है। 8वीं शताब्दी में आदि शंकराचार्य ने इस ऊंची पहाड़ी पर तपस्या की थी। इसके बाद उन्होंने कश्मीर के साथ-साथ पूरे भारत में हिंदू धर्म को पुनर्जीवित किया था।

शंकराचार्य मंदिर को ज्येष्ठेश्वर मंदिर के नाम से भी जाना जाता है। यह हिंदू मंदिर श्रीनगर में जबरवान रेंज पर शंकराचार्य पहाड़ी की ऊंचाई पर स्थित है। यह मंदिर भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के तहत केंद्रीय रूप से संरक्षित है।

यह भी पढ़ें- Varanasi News: पुलिस ने शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को काशी विश्वनाथ की परिक्रमा करने से रोका

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+