Varanasi News: पुलिस ने शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को काशी विश्वनाथ की परिक्रमा करने से रोका

Varanasi News: शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती को श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर (ज्ञानवापी) का परिक्रमा करने से पहले पुलिस ने सोमवार को रोक दिया। पुलिस अधिकारियों का कहना है की धारा 144 लागू है ऐसे में परिक्रमा नहीं की जा सकती है।

वहीं शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती द्वारा सवाल उठाया गया कि यदि मुस्लिम धर्म के लोगों द्वारा नमाज अदा किया जाता है और उन्हें कोई रोकना नहीं है। ऐसे में उन्हें मंदिर का परिक्रमा करने से क्यों रोका जा रहा है?

varanasi-police-stopped-swami-avimukteshwarananda-from-circumambulating-kashi-vishwanath

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के ऐलान करने के बाद से ही विद्या मठ से लेकर काशी विश्वनाथ मंदिर के आसपास भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि किसी भी नई परंपरा को शुरू करने की इजाजत नहीं दी जा सकती है।

हालांकि शंकराचार्य द्वारा कहा गया कि यह कोई नई परंपरा नहीं है इसके पहले भी मंदिर की परिक्रमा होती रही है और परिक्रमा करने की परंपरा काफी पुरानी है। नाराज शंकराचार्य की तरफ से कहा गया कि हमारे वकील द्वारा इसकी अनुमति ले ली गई है।

शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद स्वामी का कहना है कि हमारे पूर्वज भी पहले मंदिर की परिक्रमा करते थे और हमारे परिक्रमा करने से कोई भी अव्यवस्था नहीं होगी। हम मंदिर परिसर में प्रवेश नहीं करेंगे बाहर से ही अपने देवता की परिक्रमा करेंगे ऐसे में हमको ना रोका जाए।

इससे पहले स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद द्वारा ऐलान किया गया था कि दोपहर 3 बजे वे सोनारपुरा, मदनपुर गोदौलिया होते हुए श्री काशी विश्वनाथ धाम की गेट नंबर 4 से परिक्रमा प्रारंभ करेंगे। हालांकि उसके बाद से ही विद्या मठ के बाहर फोर्स तैनात कर दी गई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+