'जय श्री राम' के नारे से 'रामराज्य' का वास्ता नहीं, लिंचिंग के लिए', PDP नेता इल्तिजा मुफ्ती के बिगड़े बोल
पीडीपी नेता व पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती की बेटी इल्तिजा मुफ्ती ने हिंदुओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी की है। उन्होंने हिंदुत्व और जय श्रीराम का नारा लगाने वालों को निशाना पर लिया। पीडीपी नेता ने दावे के साथ कहा कि इस्लाम की तरह, हिंदू धर्म भी धर्मनिरपेक्षता, प्रेम और करुणा को बढ़ावा देने वाला धर्म है लेकिन हिंदुत्व समाज के लिए एक बीमारी है। इल्तिजा मुफ्ती ने जय श्री राम का नारा लगाने वालों को को भी निशाने पर लिया और कहा कि 'जय श्री राम' का नारा 'रामराज्य' के बारे में नहीं है, बल्कि लिंचिंग के लिए इसका प्रयोग किया जा रहा है।
जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री और पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती की बेटी इल्तिजा मुफ्ती ने हिंदुत्व का जिक्र आपत्तिजनक टिप्पणी की। एक सवाल के जवाब में इल्तिजा मुफ्ती ने हिंदुत्व को एक 'बीमारी' बताया। इससे पहले इल्तिजा मुफ्ती ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें एक धर्म के नाम पर कुछ नाबालिग लड़के बच्चों के साथ दुर्व्यवहार करते देखा गया। ऐसे में एक सवाल के जवाब में पीडीपी नेता ने हिंदू धर्म और जय श्रीराम का नारे पर आपत्तिजनक बयान दिया। उन्होंने कहा की जय श्री राम का नारा समाज में रामराज्य लाने के लिए बल्कि लिंचिंग (हिंसा) के लिए अधिक प्रयोग किया जाता है।

पीडीपी नेता इल्तिजा मुफ्ती ने कहा, "हिंदुत्व और हिंदू धर्म में बहुत अंतर है। हिंदुत्व नफरत का एक दर्शन है जिसे वीर सावरकर ने 1940 के दशक में भारत में हिंदुओं का आधिपत्य स्थापित करने के उद्देश्य से फैलाया था और दर्शन यह था कि भारत किसका है हिंदू और हिंदुओं के लिए है। इस्लाम की तरह, हिंदू धर्म भी धर्मनिरपेक्षता, प्रेम और करुणा को बढ़ावा देने वाला धर्म है। इसलिए, 'जय श्री राम' का नारा 'रामराज्य' के बारे में नहीं है, बल्कि इसे जोड़ा जा रहा है लिंचिंग के लिए... यह बहुत शर्मनाक है कि हिंदू धर्म को विकृत किया जा रहा है... मैंने हिंदुत्व की आलोचना की क्योंकि यह एक बीमारी है...।"
वहीं पीडीपी नेता के बयान की बीजेपी ने कड़ी टिप्पणी की है। बीजेपी प्रवक्ता अजय आलोक ने नाराजगी जताई। उन्होंने मुफ्ती परिवार को जम्मू-कश्मीर और पूरे देश के लिए "सबसे बड़ी बीमारी" बताते हुए पलटवार किया। आलोक ने सुझाव दिया कि अगर हिंदुत्व उन्हें बीमारी जैसा लगता है, तो उन्हें इससे बचना चाहिए और टिप्पणी करने से बचना चाहिए। उन्होंने कहा, "लेकिन अगर बीमारी ने उन्हें जकड़ लिया है, तो वे इससे बच नहीं पाएंगे।"
बीजेपी नेता रविंदर रैना ने कहा, "पीडीपी नेता ने बेहद अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल किया है। इस तरह की भाषा का इस्तेमाल नहीं किया जाना चाहिए. राजनीति में मतभेद हो सकते हैं लेकिन अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल नहीं किया जाना चाहिए...पीडीपी नेता इल्तिजा मुफ्ती को ऐसा नहीं करना चाहिए। अपनी टिप्पणियों के लिए माफी मांगें।"












Click it and Unblock the Notifications