आतंकी हमले में मारे गए माखन लाल बिंदरू के घर पहुंचीं महबूबा मुफ्ती, केंद्र की नीतिओं पर उठाए सवाल

जम्मू, 7 अक्टूबर: कश्मीर घाटी में आतंकियों के खिलाफ सुरक्षाबलों का ऑपरेशन लगातार जारी है। जिसमें कई बड़े आतंकी कमांडर अब तक मारे जा चुके हैं। सुरक्षाबलों से आमने-सामने की लड़ाई में हार के बाद अब आतंकी छिपकर मासूम जनता को निशाना बना रहे। इसी क्रम में मंगलवार को श्रीनगर में आतंकियों ने बिंदरू मेडिकेट के मालिक माखन लाल बिंदरू की गोली मारकर हत्या कर दी। जिसके बाद से घाटी की सियासत गरमाई हुई है।

Srinagar

जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री और पीडीपी चीफ महबूबा मुफ्ती गुरुवार को बिंदरू के घर पहुंचीं और उनके परिजनों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार की नीतियों पर भी सवाल उठाए। महबूबा ने कहा कि ये हत्या जम्मू-कश्मीर में डबल इंजन सरकार की विफलता है। मुझे डर है कि इन घटनाओं के बाद सरकार को कश्मीर घाटी में और प्रतिबंध लगाने का बहाना मिल जाएगा। महबूबा से पहले पूर्व मुख्यमंत्री फारुक अब्दुल्ला ने भी पीड़ित के परिजनों से मुलाकात की थी।

उपराज्यपाल ने कही ये बात
मामले में जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि इस घटना के बारे में हमारे पास कोई इनपुट नहीं था। ये कश्मीर में बढ़ती पर्यटकों की संख्या और नियोजित औद्योगिक निवेश को कम करने की साजिश का हिस्सा है। उन्होंने आगे कहा कि आतंकी संगठन अब बेगुनाहों को मारकर सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश कर रहे हैं। सरकार और सुरक्षाबल ये सुनिश्चित करने के लिए सभी प्रयास करेंगे कि उनके मंसूबे कामयाब ना हों।

तीन लोगों की हुई हत्या
आपको बता दें कि श्रीनगर में मंगलवार को आतंकियों ने दो घंटे के भीतर 3 नागरिकों की हत्या की। इसमें सबसे पहले बिंदरू मेडिकेट के मालिक माखन लाल की हत्या हुई। जिसकी जिम्मेदारी आतंकी संगठन द रेजिस्टेंस फ्रंट (TRF) ने ली है। बिंदरू ने आतंकवाद से प्रभावित होने के बाद भी घाटी से पलायन नहीं किया। साथ ही वहां पर अपना बिजनेस जारी रखा। श्रीनगर के मेयर ने उनके नाम पर सड़क का नाम रखने का ऐलान किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+