Pahalgam Terror Attack Timeline: पहलगाम अटैक से लेकर ऑपरेशन सिंदूर तक, जानें कब क्या हुआ? पूरी टाइमलाइन

Pahalgam Terror Attack Timeline: जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले के पहलगाम स्थित बाइसारन घाटी में आतंकियों ने पर्यटकों पर हमला किया, जिसमें 26 लोग मारे गए और 20 घायल हुए। आतंकियों ने हिंदू पुरुष पर्यटकों को निशाना बनाया, जबकि महिलाओं को छोड़ दिया। हमलावरों ने पर्यटकों से उनका धर्म पूछा और कुछ को इस्लामी कलमा पढ़ने को कहा- जो नहीं पढ़ सके, उन्हें गोली मार दी गई।

इस घटना ने पूरे देश को झकझोर दिया और फिर भारत सरकार ने सिर्फ 15 दिनों में 6 मई की देर रात ऑपरेशन सिंदूर चलाकर पहलगाम हमले का बदला लिया। पहलगाम हमला सिर्फ एक घटना नहीं थी, यह मानवता के खिलाफ एक भयानक अपराध था। आइए जानते हैं इस पूरे घटनाक्रम की टाइमलाइन, जिसमें हर कदम पर भारत ने मजबूती दिखाई...

Pahalgam Terror Attack Timeline

22 अप्रैल 2025: बर्फ में लिपटी घाटी, गोलियों से छलनी हुआ सुकून

  • स्थान: बाइसारन घाटी, पहलगाम, जम्मू-कश्मीर
  • क्या हुआ: सेना की वर्दी में आए 5 आतंकियों ने टूरिस्ट कैंप पर हमला किया।
  • निशाना: हिंदू पुरुष पर्यटक, महिलाओं को छोड़ दिया गया।
  • मौतें: 26 लोगों की जान गई, 20 से ज्यादा घायल हुए।
  • एक मुस्लिम पोनी ऑपरेटर, सैयद आदिल हुसैन शाह, ने जान पर खेलकर पर्यटकों को बचाने की कोशिश की।

23 अप्रैल: भारत का बड़ा फैसला - पाकिस्तान पर कूटनीतिक प्रहार

  • सिंधु जल संधि सस्पेंड
  • अटारी-वाघा बॉर्डर सील
  • पाक वीजा रद्द
  • राजनयिकों को अवांछित घोषित
  • भारतीय अधिकारी वापस बुलाए

24-26 अप्रैल: जांच NIA को, लश्कर और TRF का नाम सामने आया

  • NIA ने केस अपने हाथ में लिया।
  • TRF ने हमले की जिम्मेदारी ली, बाद में मुकर गया।

27-30 अप्रैल: भारत ने UN में उठाई बात, पाकिस्तान ने आरोपों से किया इनकार

  • भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ इंटरनेशनल लेवल पर मोर्चा खोला।
  • पाक ने उल्टे भारत पर आरोप मढ़े।

1 मई: भारत ने पाकिस्तान के लिए एयरस्पेस किया बंद

  • 23 मई तक पाक विमानों के लिए भारत का हवाई रास्ता बंद। तनाव सीमा पर चरम पर।

3 मई: YouTube चैनल और मीडिया बैन

  • भारत ने पाक पीएम का YouTube चैनल और मीडिया बैन किया। सोशल मीडिया, क्रिकेटर, और पाक मीडिया पर भी कार्रवाई।

5 मई: नागरिक सुरक्षा की तैयारी - मॉक ड्रिल का ऐलान

  • देशभर के 244 जिलों में 7 मई को ऑपरेशन अभ्यास।

6 मई रात 2 बजे: ऑपरेशन सिंदूर - भारत का जवाब

  • पाकिस्तान और पीओके में 9 आतंकी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक। पाकिस्तानी सैन्य ठिकानों को छोड़ा गया - संयम के साथ कार्रवाई।
  • यह कार्रवाई एक संदेश थी: 'अब हर हमले का जवाब मिलेगा।'

सरकार के 5 बड़े फैसले - पाकिस्तान पर दबाव

  • सिंधु जल संधि स्थगित
  • अटारी-वाघा बॉर्डर बंद
  • पाक वीजा रद्द
  • राजनयिकों की संख्या कम
  • 'पर्सोना नॉन ग्राटा' घोषित कर अधिकारी निकाले गए

पहलगाम अटैक से पहले के सबसे भयानक हमले

क्रमांक हमला तारीख हानि
1
पुलवामा 14 फरवरी 2019 40 CRPF जवान शहीद
2
उरी 18 सितंबर 2016 19 सैनिक शहीद
3
गुलमर्ग 24 अक्टूबर 2024 4 लोग मारे गए
4
डोडा 16 जुलाई 2024 5 सुरक्षाकर्मी शहीद
5
कठुआ 8 जुलाई 2024 5 जवान शहीद
6
गांदरबल 20 अक्टूबर 2024 7 लोग मरे
7
रियासी 9 जून 2024 9 श्रद्धालु मारे गए
8
उधमपुर 16 सितंबर 2015 2 जवान शहीद, आतंकी पकड़ा गया

Operation Sindoor क्या है? भारत ने पाकिस्‍तान और POK में कहां-कहां किया धमाका?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+