Operation Sindoor क्या है? भारत ने पाकिस्तान और POK में कहां-कहां किया धमाका?
What is 'Operation Sindoor': पहलगाम हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान को करारा जवाब देते हुए बड़ा कदम उठाया है। 6 मई 2025 की आधी रात को भारतीय सेना ने "ऑपरेशन सिंदूर' के तहत पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) के नौ ठिकानों पर एयर स्ट्राइक कर निशाना बनाया।
भारतीय सेना ने पाकिस्तान और पीओके के आतंकवादी शिविरों को निशाना बनाया हालांकि इसमें पाकिस्तानी सैन्य के शिविरों, इमारतों को निशाना नहीं बनाया गया है। भारतीय सेना ने भी इस बात की पुष्टि की है।

क्या है 'ऑपरेशन सिंदूर?
पहलगाम में हुए एक क्रूर आतंकी हमले के जवाब में भारत की तीनों सेना ने मिलकर ज्वाइंट 'ऑपरेशन सिंदूर' शुरू किया है। भारतीय सेना ने 6 मई की आधी रात को पाकिस्तान के पंजाब के बहावलपुर में स्थित जैश-ए-माेहम्मद (JeM) और मुरिदके स्थित लश्कर-ए-तैयबा (LeT) पर एयर स्ट्राइक कर तबाह कर डाला है। ऑपरेशन सिंदूर का उद्देश्य भारत के खिलाफ आतंकवादी गतिविधियों का समर्थन करने वाले आतंकवादी ठिकानों का नष्ट कर पड़ोसी मुल्क को सबक सिखाना है।
नाम 'ऑपरेशन सिंदूर क्यों?
याद रहे 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमलों में 26 बेगुनाहों को उनका धर्म पूछकर मार दिया था। इनमें मारे गए सभी पुरुष थे। महिलाओं के सामने उनके पति को कायरता से आतंकियों ने गोली मार दी थी और आतंकियों ने कहा था तुम्हें नहीं मारेंगे जाओ जाकर मोदी को बता देना"।
इसमें उत्तर प्रदेश के कानपुर का एक नवविवाहित जोड़ा भी था जो वहां हनीमून मनाने के लिए गया था। पत्नी के सामने पति की आतंकियों ने हत्या कर दी थी। पति की मौत के बाद रोती बिलकती नवविवाहिता के वीडियो ने सभी को हिला दिया था।
पहलगाम में हुए बर्बर आतंकवादी हमले के बाद भारतीय सेना की ये एयर स्ट्राइक हमले की जवाबी कार्रवाई है इसलिए इस ऑपरेशन का नाम सिंदूर रखा गया है। नवविवाहितों के पति का हत्या कर उनके माथे का जो आतंकियों ने सिंदूर मिटा दिया था उसी का बदला भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के जरिए लिया है और आतंकी ठिकानों को तबाह कर दिया है।
भारत ने पाकिस्तान और POK में कहां-कहां किया धमाका?
पाकिस्तानी सैन्य सूत्रों के हवाले से आई सीएनएन रिपोर्ट के अनुसार भारत ने 6 मई का आधी रात को पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर की कुल नौ जगहों पर हमला किया। भारत ने ये हमला बहावलपुर, मुरीदके, गुलपुर, भीमबर, चक अमरू बाग, कोटली, सियालकोट, मुजफ्फराबाद में किया है। अहमदपुर ईस्ट और मुरीदके देश की निर्विवाद सीमाओं के अंदर पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में स्थित है।












Click it and Unblock the Notifications