Pahalgam Attack के बाद बड़ी कार्रवाई, अनंतनाग में 175 संदिग्ध हिरासत में, घाटी में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी
Pahalgam Attack Anantnag Security Operation: 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम क्षेत्र के बैसरन मैदान में हुए भयावह आतंकी हमले के बाद सुरक्षाबलों ने कड़ा एक्शन लिया है। इस आतंकी हमले के बाद पूरे क्षेत्र में सुरक्षा अलर्ट जारी कर दिया गया है।
वहीं, जम्मू-कश्मीर पुलिस ने सेना, CFPR और अन्य सुरक्षा एजेंसियों के साथ मिलकर अनंतनाग जिले के विभिन्न संवेदनशील इलाकों में व्यापक घेराबंदी और तलाशी अभियान चलाया।

इन अभियानों के तहत अब तक करीब 175 संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है, जिनसे पूछताछ जारी है। इन लोगों पर आतंकवादी नेटवर्क को सहयोग देने का संदेह है। अनंतनाग पुलिस ने बयान जारी करते हुए कहा कि हम किसी भी संभावित आतंकवादी खतरे को खत्म करने और जिले में शांति बहाल रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
सुरक्षा बलों के साथ मिलकर लगातार तलाशी और गश्ती अभियान चलाए जा रहे हैं। सार्वजनिक सुरक्षा को और मज़बूत करने के लिए संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त मोबाइल व्हीकल चेक पोस्ट (MVCPs) लगाए गए हैं। अधिकारियों ने नागरिकों से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि कोई भी संदिग्ध गतिविधि दिखे तो तुरंत नजदीकी पुलिस स्टेशन को सूचित करें।
घने वन क्षेत्रों में विशेष ऑपरेशन
हमले के बाद सुरक्षा बलों ने पेट्रोलिंग और एंबुश ऑपरेशन को तेज़ कर दिया है, खासकर उन घने इलाकों में जहां आतंकवादी छिपने का प्रयास कर सकते हैं।
राजौरी-पुंछ सेक्टर में भी हाई अलर्ट
राजौरी-पुंछ सेक्टर में भी सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद कर दी गई है। जम्मू-राजौरी-पुंछ हाइवे पर वाहनों की गहन जांच की जा रही है और भारी संख्या में सुरक्षाबलों की तैनाती की गई है ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके।
सेना प्रमुख ने किया श्रीनगर दौरा
भारतीय सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने शुक्रवार को श्रीनगर पहुंचकर सुरक्षा हालात की समीक्षा की। उन्हें आतंकियों के खिलाफ चल रही कार्रवाई और नियंत्रण रेखा (LoC) पर पाकिस्तानी सेना द्वारा संघर्षविराम उल्लंघन की कोशिशों की जानकारी दी गई।












Click it and Unblock the Notifications