जम्मू कश्मीर: कुलगाम में सुरक्षाबलों और आतंकियों के मुठभेड़, 1 दहशतगर्द हुआ ढेर

श्रीनगर, जुलाई 26। जम्मू कश्मीर में आतंकियों का सफाया लगातार जारी है। सोमवार को कुलगाम में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें एक आतंकी के मारे जाने की खबर है। ये मुठभेड़ दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले के अहरबल इलाके में हो रही है। खबर लिखे जाने तक भी सुरक्षाबल इलाके में घेराबंदी कर सर्च अभियान चला रहे हैं। अभी आशंका है कि इस इलाके में और भी आतंकी छिपे हो सकते हैं। जानकारी के मुताबिक, राज्य पुलिस और सीआरपीएफ की टीमें इस जॉइंट ऑपरेशन को चला रही हैं।

Jammu kashmir

रविवार को भी कुलगाम में मारा गया था एक आतंकी

आपको बता दें कि सुरक्षाबलों को इस इलाके में रविवार को आतंकियों के छिपे होने की जानकारी मिली थी। जानकारी मिलने के बाद सुरक्षाबलों की टीम आतंकियों की तलाश में इस इलाके में पहुंची। यहां आतंकियों ने उनपर फायरिंग कर दी, जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई। आपको बता दें कि रविवार को कुलगाम के मुनंद इलाके में भी सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को मार गिराया था।

शनिवार को बांदीपोरा में भी मारे गए थे तीन आतंकी

आपको बता दें कि इससे पहले शनिवार को बांदीपोरा के शोकबाबा इलाके में भी सुरक्षाबलों ने तीन आतंकियों को मार गिराया था। ये इलाका पूरा जंगलों से घिरा हुआ था, इसलिए एनकाउंटर में काफी कठिनाई भी हुई थी। इस एनकाउंटर में एक जवान भी घायल हो गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+