जम्मू-कश्मीर: शोपियां में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, एक जवान और दो नागरिक घायल
श्रीनगर, 10 मई: जम्मू-कश्मीर के शोपियां में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच जारी मुठभेड़ में एक जवान समेत तीन लोगों घायल हो गए। आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ शोपियां के पंडोशन इलाके में सोमवार को शुरू हुई। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बताया कि सर्च ऑपरेशन के दौरान आतंकवादियों ने आम नागरिकों पर गोलियां चलाईं और भागने की कोशिश की, जिसमें दो लोग घायल हो गए।

शोपियां एनकाउंटर की जानकारी देते हुए जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बताया कि तलाशी अभियान के दौरान आतंकवादियों ने नागरिकों पर गोलियां चलाईं और भागने की कोशिश की, जिसमें दो नागरिक घायल हुए। दोनों घायल नागरिकों को अस्पताल ले जाया गया, जिसमें से एक गंभीर है।
वहीं घायल नागरिकों का हेल्थ अपडेट देते हुए जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बताया कि दोनों घायल नागरिकों को बेहतर उपचार के लिए श्रीनगर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। इसके अलावा इस मुठभेड़ में एक जवान भी घायल हो गए, जिसके बारे में पुलिस ने बताया कि एक सिपाही भी घायल हुआ है। उसे इलाज के लिए अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया है।
कुलगाम में दो आतंकियों ढेर
इससे पहले रविवार को सुरक्षा बलों ने कुलगाम में आतंकियों के साथ मुठभेड़ में दो आतंकवादियों को मार डाला था। मरने वाले आतंतियों में लश्कर-ए-तैयबा का एक पाकिस्तानी दहशतगर्द भी शामिल था।












Click it and Unblock the Notifications