'दिल्ली से दूरी...', कश्मीर के पुंछ में 3 नागरिकों की मौत पर भड़के उमर अब्दुल्ला, जानिए क्या-क्या कहा?

Omar Abdullah News: जम्मू-कश्मीर के पुंछ में आतंकवादी हमले में पांच सैनिकों की हत्या के संबंध में कथित तौर पर पूछताछ के लिए बुलाए गए तीन लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। इस मामले पर जम्मू-कश्मीर में कई दलों ने निष्पक्ष जांच की मांग की है।

नेशनल कॉन्फ्रेंस के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने शनिवार को कहा कि अगर हिरासत में हत्या के आरोप सही हैं, तो सशस्त्र बल (विशेष शक्तियां) अधिनियम के तहत यह बल और सुरक्षा बलों को दी गई सुरक्षा का अस्वीकार्य दुरुपयोग है। इसकी जांच होनी चाहिए।

Omar Abdullah

उमर अब्दुल्ला ने ट्वीट कर लिखा, "मानवाधिकारों के किसी भी उल्लंघन के लिए पारदर्शी जांच और सजा की मांग करना भी निरर्थक लगता है, यह देखते हुए कि जो लोग दोषी पाए जाते हैं उन्हें सजा भुगते बिना ही रिहा कर दिया जाता है। यह 'दिल की दूरी या दिल्ली से दूरी' को हटाने का तरीका नहीं है।''

नेशनल कॉन्फ्रेंस के महासचिव अली मोहम्मद सागर ने शनिवार को इस घटना पर विरोध प्रदर्शन किया। अली मोहम्मद सागर ने कहा, ''एनसी ने हमेशा आतंक की निंदा की है। हम सेना के पांच जवानों की हत्या की निंदा करते हैं। लेकिन, हम निर्दोष नागरिकों की हत्या की भी निंदा करते हैं। जैसा कि सरकार ने सेना के जवानों की हत्या की एनआईए जांच की घोषणा की है, हत्या की भी जांच शुरू की जानी चाहिए।''

पुंछ और राजौरी में इंटरनेट सेवा एहितात के तौर पर बंद कर दिया गया है। तीन मृतकों की शिनाख्त टोपा पीर गांव निवासी सफीर हुसैन, मोहम्मद शौकत और शब्बीर अहमद के तौर पर हुई है।

जम्मू कश्मीर प्रशासन की ओर से कहा गया है कि तीनों के परिजनों को मुआवजा और नौकरी दी जाएगी। फिलहाल इस मामले की जांच की जा रही है कि आखिर तीनों नागरिकों की मौत कैसे हुई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+