J&K: उमर अब्दुल्ला को डराने, चुप कराने की कोशिश कौन कर रहा? जम्मू कश्मीर के CM का Article 370 पर बड़ा दावा
Omar Abdullah News: जम्मू-कश्मीर विधानसभा में मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने गुरुवार को धारा 370 पर चर्चा के दौरान एक सनसनीखेज बयान दिया। उन्होंने दावा किया कि कुछ लोग उन्हें डराने, धमकाने और चुप कराने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन उनकी पार्टी जनता के अधिकारों के लिए संघर्ष जारी रखेगी।
उमर अब्दुल्ला ने कहा कि जम्मू-कश्मीर का सम्मान तब खत्म हो गया, जब इसे केंद्र शासित प्रदेश (UT) में बदला दिया गया। उन्होंने कहा कि वह व्यक्तिगत लाभ के लिए नहीं, बल्कि पूरे जम्मू-कश्मीर के हित में राज्य का दर्जा वापस पाने के लिए लड़ रहे हैं। उनके अनुसार, वे जिन बदलावों की मांग कर रहे हैं, उन्हें वास्तविकता में तब्दील करना तभी संभव होगा जब राज्य का दर्जा बहाल किया जाएगा।

Omar Abdullah: राज्य का दर्जा बहाली करवाने पर जोर
उमर के मुताबिक अगर विधानसभा में राज्य के दर्जे की बहाली के लिए प्रस्ताव लाने की जरूरत पड़ी तो उनकी पार्टी इसका समर्थन करेगी। अब्दुल्ला ने यह भी कहा कि यह लड़ाई सत्य, न्याय और कानून पर आधारित है और राज्य का दर्जा बहाल होने से जम्मू-कश्मीर की जनता को राहत मिलेगी।
Omar Abdullah Jammu Kashmir: 'हमें डराने की कोशिश की जा रही है'
उमर अब्दुल्ला ने यह भी कहा कि उनकी पार्टी को चुप कराने की कोशिशें की जा रही हैं, लेकिन वे पीछे हटने वाले नहीं हैं। उन्होंने आरोप लगाया, 'हम इस लड़ाई में पीछे नहीं हटेंगे। समय-समय पर कुछ लोग हमें डराने, धमकाने और चुप कराने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन हम वे नहीं हैं, जो चुप हो जाएंगे। हम लोगों के अधिकारों, सम्मान,विकास और भाईचारे के लिए हमारी लड़ाई जारी रखेंगे।'
हालांकि, अब्दुल्ला ने उन लोगों का नाम नहीं लिया जो कथित रूप से उनकी पार्टी के नेताओं को धमका रहे हैं।
Omar Abdullah: मुख्यमंत्री ने बीजेपी पर भी किया हमला
उन्होंने विपक्ष (BJP) के नेता सुनील शर्मा की उस टिप्पणी पर भी पलटवार किया, जिसमें कहा गया था कि धारा 370 पर चर्चा करना विधानसभा का समय बर्बाद करने जैसा है। अब्दुल्ला ने कहा कि बीजेपी के ही सदस्य इस मुद्दे पर सबसे ज्यादा चर्चा कर रहे हैं, और विपक्ष इसे बेकार की बहस बता रहा है।
Jammu Kashmir CM Omar Abdullah: Article 370 पर बड़ा दावा
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने अगस्त 2019 में धारा 370 को हटा दिया था, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि यह वापस नहीं आ सकता।
अब्दुल्ला ने कहा, 'मत कहिए कि सुप्रीम कोर्ट ने इस पर अपनी मुहर लगा दी है और अब यह वापस नहीं आएगा। फैसले बदले जा सकते हैं, सरकारें बदल सकती हैं। हम मानते हैं कि आर्टिकल 370 वापस आएगा, और हम अपने इस विश्वास पर कायम रहेंगे।'
वे बोले, 'हम कहते हैं कि यह वापस आएगा और आप अपनी उम्मीद में जीते रहें और हम भी अपनी उम्मीद में जीते रहेंगे। कौन जानता है कि आगे क्या होगा?' 'आप इस मुद्दे पर बात करने का हमारा हक नहीं छीन सकते।'(इनपुट-पीटीआई)












Click it and Unblock the Notifications