क्या सच में भाजपा-एनसी के बीच कुछ चल रहा? नेशनल कॉन्फ्रेंस ने दिया जवाब
जम्मू कश्मीर में चुनाव संपन्न हो गए हैं, ऐसे में यहां सरकार बनाने को लेकर सभी दलों ने नतीजे आने से पहले ही अपनी सक्रियता को बढ़ा दिया है। जिस तरह से यह रिपोर्ट सामने आई है कि नेशनल कॉन्फ्रेंस ने यहां इंडिया ब्लॉक के बाहर के विकल्प को भी तलाशना शुरू कर दिया है उसके बाद यहां की राजनीति का पारा और बढ़ गया है। हालांकि नेशनल कॉन्फ्रेंस ने इन तमाम खबरों को खारिज किया है।
अहम बात है कि नेशनल कॉन्फ्रेंस और पीडीपी दोनों ही यहां इंडिया गठबंधन का हिस्सा हैं, लेकिन दोनों ने यहां चुनाव से पहले किसी भी तरह का कोई गठबंधन नहीं किया। सूत्रों की मानें तो भाजपा और एनसी के बीच पीछे के दरवाजे से बात हो रही है।

गौर करने वाली बात है कि घाटी में तीन चरण में चुनानव संपन्न हो चुके हैं, यहां 18 सितंबर से 1 अक्तूबर के बीच मतदान हुए थे। 8 अक्तूबर को नतीजे घोषित किए जाएंगे।
नेशनल कॉन्फ्रेंस की ओर से साफ किया गया है कि वह इंडिया ब्लॉक के बाहर किसी भी पार्टी के साथ गठबंधन में नहीं है। श्रीनगर के पूर्व मेयर जुनैद मट्टू ने सोशल मीडिया पोस्ट पर लिखा था कि आखिर कौन सा भाजपा नेता फारुक अब्दुल्ला से एक बार नहीं बल्कि दो बार मिला। आखिर पहलगाम में क्या समझौता हो रहा है।
आखिर क्या हुआ उन दावों का कि भाजपा यहां प्रतिबंधित है और उसे कभी स्वीकार नहीं करेंगे। क्या हालात बदलने के साथ चीजें भी पहले जैसी रहेंगी।
मट्टू ने कहा कि पहलगाम में एनसी और भाजपा के बीच समझौता हो रहा है, यहां फारुक अब्दुल्लाह ने खुद मध्यस्थ की भूमिका निभाई है। अगर ऐसा नहीं है तो एनसी इसे खारिज करे। मैं इसमे और भी नाम और बाकी की जानकारी साझा करने को तैयार हूं। आखिर क दो बैठकें हुई थीं, उसकी जगह और जानकारी दे सकता हूं।
पीपुल्स कॉन्फ्रेंस के चीफ सज्जाद लोन ने बिना किसी का नाम लिए कहा कि मैं दिल्ली उनके मास्टर्स से मिलने के लिए जा रहा हूं। वहीं एनसी की ओर से कहा गया है कि जो लोग यह समझ गए हैं कि उन्हें चुनाव में हार मिलने वाली है, वो इस तरह की अफवाह फैला रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications