Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

जम्मू-कश्मीर: NIA ने मादक पदार्थ-आतंकवाद मामले में अब्दुल रऊफ को किया गिरफ्तार

कश्मीर, 29 अगस्त: राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने जम्मू-कश्मीर में एक के बाद एक छापेमार की कार्रवाई को अंजाम दे रही है। इसी कड़ी में सोमवार को एनआईए ने हंदवाड़ा नार्को-आतंकवाद मामले में जम्मू के कुपवाड़ा जिले में पाकिस्तानी आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा की तरफ से चलाए जा रहे मादक पदार्थ-आतंकवाद मॉड्यूल के एक सगरना को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

nia

कार्रवाई को लेकर एनआईए ने बताया कि अब्दुल रऊफ बदन को गिरफ्तार किया है, जो तंगधार के अमरोही इलाके की एलओसी सीमा से नशीले पदार्थों, नकदी, हथियार और गोला-बारूद की आपूर्ति सब्जी लादने वाली गाड़ियों में खेप छुपाकर सप्लाई करने के आरोप में गिरफ्तार किया है।

जानकारी के मुताबिक तंगधार के करनाह के अमरोही गांव का रहने वाला 45 साल का अब्दुल रऊफ बदन 2020 में दर्ज मामले में गिरफ्तार होने वाला 12वां आरोपी है। एनआईए प्रवक्ता ने यह भी बताया कि रऊफ लश्कर-ए-तैयबा के मॉड्यूल का प्रमुख संचालक है, जो पाकिस्तान में बैठे अपने आकाओं के इशारे पर यहां काम कर रहा था।

अधिकारी ने बताया कि वह तंगधार और एलओसी पर अन्य स्थानों पर पाकिस्तानी आकाओं से नशीले पदार्थों की खेप इकट्ठा कर रहा था और मामले में सह-आरोपियों को आगे पहुंचा रहा था। जारी एक बयान में कहा गया कि एनआईए ने प्रतिबंधित आतंकवादी संगठनों, लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) और हिज्ब-उल-मुजाहिदीन (एचएम) जो पाकिस्तान में सीमा पार है अपने गुर्गों के साथ मिलकर जम्मू-कश्मीर और भारत के अन्य हिस्सों में नशीले पदार्थों की खरीद और बिक्री और धन उगाहने की गहरी साजिश के सिलसिले में कुल 11 आतंकवादियों के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+