घाटी में सीमा पार 100 से अधिक आतंकी घुसपैठ करने की फिराक में: BSF

नई दिल्ली, 25 जनवरी। सीमा सुक्षा बल ने सोमवार को बड़ी जानकारी देते हुए बताया कि तकरीबन 100 से अधिक आतंकी जम्मू कश्मीर सीमा पर अलग-अलग लॉन्च पैड पर मौजूद हैं और घुसपैठ की ताक में बैठे हैं। बीएसएफ की ओर से कहा गया है कि 2021 से भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर समझौते बाद से सीमा पर शांति है। कश्मीर में बीएसएफ के इंस्पेक्टर जनरल राजा बाबू सिंह ने कहा कि एलओसी पर फिलहाल स्थिति शांतिपूर्ण है, यहां भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर समझौते के बाद से हालात बेहतर हैं। लेकिन हमारे पास रिपोर्ट है कि 104-135 आतंकी घुसपैठ के लिए सीमा पार अलग-अलग लॉन्च पैड पर मौजूद हैं।

loc

राजा बाबू सिंह ने कहा कि कुछ स्थानीय गाइड के एलओसी पार करने के बाद सुरक्षा को काफी बढ़ा दिया गया है। हम इन लोगों के परिवारों पर नजर रख रहे हैं। इन गाइड का काम है कि ये लोग आतंकियों को सीमा पार लाने का काम कते हैं। हमारे अलर्ट सैनिकों ने इन लोगों को सही समय पर पकड़ा। इन्ही में से एक आतंकी की 2 जनवरी को हुए एनकाउंटर में मौत हो गई थी।

हालांकि राजा बाबू सिंह ने कहा कि पिछले कुछ दिनों में एलओसी पर घुसपैठ कम हुई है। 2019 में 130 घुसपैठिए सीमा पार करके आए थे जबकि 2020 में यह संख्या 36 और 2021 में यह संख्या 21 पहुंच गई। पिछले साल 138-145 युवाओं को आतंकी गतिविधियों में शामिल होने के लिए प्रेरित किया गया। पिछले साल हमने 21 आतंकियों को वापस भेजने में सफलता हासिल की थी। बीएसएफ 343.9 किलोमीटर एलओसी की निगरानी करती है। कश्मीर में बीएसएफ की 52 कंपनियां तैनात हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+