महरीन काजी ने IAS पति अतहर आमिर खान पर लुटाया प्यार, खास मौके पर लिख दीं दिल की सारी बातें
IAS Athar Aamir Khan: भारतीय प्रशासनिक सेवा के सबसे हैंडसम आईएएस अधिकारियों में से एक अतहर आमिर खान पर उनकी पत्नी डॉ. महरीन काजी ने खूब प्यार लुटाया और दिल की सारी बातें कह डाली हैं। मौका है 1 अक्टॅबर 2024 को अतहर व महरीन की दूसरी वेडिंग एनिवर्सरी का।
डॉ. महरीन काजी ने सोशल मीडिया पर अपने पति अतहर आमिर खान को शादी की दूसरी सालगिरह की शुभकामनाएं देते हुए लिखा-जब से हमने 'कबूल है' कहा है, मेरी जिंदगी सबसे खूबसूरत यादों से भर गई है। खासकर हमारे छोटे बच्चे के साथ।

आईएएस अतहर आमिर खान की पत्नी डॉ. महरीन काजी ने यह भी लिखा कि 'हर घंटे, मिनट और सेकंड के लिए, मैं आपके साथ होने पर खुद को ब्लेस्ड फील करती हूं। आप मुझे प्यार करना इतना आसान बना देते हो। मुझे अब तक के जीवन के सबसे अच्छे दो साल देने के लिए सबसे अच्छे साथी, मेरे सबसे अच्छे दोस्त और सबसे अच्छे पिता होने के लिए और हमेशा मेरे क्रेजी आइडियाज को मनाने के लिए धन्यवाद।'
महरीन काजी ने अंत में लिखा कि 'सालगिरह मुबारक! हमेशा आपसे प्यार करती हूं। मेरा दिल हमेशा आपका है।' सोशल मीडिया पर यूजर्स महरीन काजी की इस पोस्ट को काफी पसंद कर रहे हैं।
अतहर आमिर खान की वर्तमान पोस्टिंग
कश्मीर के रहने वाले आईएएस अधिकारी अतहर आमिर खान जम्मू कश्मीर के कुलगाम जिले के डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट और डेवलपमेंट कमिश्नरपद पर कार्यरत हैं।
UPSC 2015 के सेकंड टॉपर अतहर आमिर खान की पत्नी महरीन काजी भी कश्मीर की रहने वाली हैं। पेशे से डॉक्टर महरीन इंस्टाग्राम पर भी काफी सक्रिय रहती हैं।
अतहर आमिर खान ने यूपीएससी टॉप करने के बाद आईएएस टीना डाबी से 2018 में शादी की थी। साल 2020 तलाक हो गया था। इसके बाद अतहर आमिर खान व डॉ. महरीन काजी ने 1 अक्टूबर 2022 को शादी की थी। इनके एक बेटा है।












Click it and Unblock the Notifications