कश्मीरी पंडित की हत्या के बाद हो रहे प्रदर्शन, पूर्व CM महबूबा ने कहा- मुझे नजरबंद किया गया
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर की सीएम रह चुकीं पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने कश्मीरी पंडित की हत्या पर शोक जताया। महबूबा ने ट्वीट कर कहा, "एक और जिंदगी खत्म हो गई, और एक और परिवार तबाह हो गया। इस दुख की घड़ी में मेरी संवेदना शोक संतप्त परिवार के साथ है।" इसके बाद महबूबा ने दावा किया कि, वह पीडि़त कश्मीरी पंडितों के बीच बडगाम जाने वाली थीं, लेकिन उन्हें श्रीनगर स्थित आवास पर ही नजर बंद कर दिया गया।

Recommended Video
यानी महबूबा की मानें तो उन्हें अपना आवास छोड़ने की अनुमति नहीं थी। महबूबा का कहना है कि, "उन्हें नजरबंद कर दिया गया है, क्योंकि कश्मीरी मुसलमान और पंडित एक-दूसरे के दर्द के प्रति सहानुभूति रखते हैं।'' इससे पहले गुरुवार को, मुफ्ती ने बडगाम के सरकारी दफ्तर में मारे गए कश्मीरी पंडित की हत्या की निंदा की और कहा, "एक और जीवन समाप्त हो गया और एक और परिवार तबाह हो गया। इस दुख की घड़ी में मेरी संवेदना शोक संतप्त परिवार के साथ है।"
महबूबा बोलीं, ''कश्मीर में एक और हमला यह उजागर करता है कि, कश्मीर में शांति स्थापित करने की बातें झूठी हैं।' महबूबा मुफ्ती ने कहा कि, मैं कश्मीरी पंडितों के साथ एकजुटता व्यक्त करने के लिए बडगाम जाना चाहती थी, लेकिन मुझे मेरे आवास पर ही नजरबंद कर दिया गया है। कश्मीर संकट से गुजर रहा है। यह हालत कश्मीर में केंद्र सरकार के सामान्य स्थिति के झूठे दावों को भी खारिज करते हैं।

इस बीच, राहुल भट के रूप में पहचाने जाने वाले कश्मीरी पंडित, जो कि एक सरकारी अधिकारी थे, की हत्या के बाद उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया है। भट को 2010-11 में प्रवासियों के लिए विशेष रोजगार पैकेज के तहत क्लर्क की नौकरी मिली थी। उनकी मौत से कश्मीरी पंडितों का समुदाय दुखी है और उनकी ओर से प्रदर्शन किए जा रहे हैं।
-
'बच्चे के लिए किसी के साथ भी सो लूंगी', वड़ा पाव गर्ल Chandrika Dixit का शॉकिंग बयान, लोग बोले- ये बाजार में -
Parliament session: 'मोहब्बत हमसे, शादी मोदी से', राज्यसभा में बोले खड़गे, वायरल हुआ PM का रिएक्शन -
LPG Cylinder: कमर्शियल गैस सिलेंडर पर सरकार का चौंकाने वाला फैसला, आज से बदल गए नियम! -
Donald Trump Iran War: टूट के कगार पर NATO? ट्रंप ने सरेआम यूरोप को कहा 'धोखेबाज', आधी रात को लिया बड़ा फैसला -
Gold Rate Today: थमी सोने की रफ्तार, कीमतों में जबरदस्त गिरावट! खरीददारी से पहले चेक कर लें लेटेस्ट रेट -
Silver Price Today: चांदी की कीमतें क्रैश! मार्च महीने में अब तक की सबसे बड़ी गिरावट, कितना हुआ सिल्वर का रेट? -
Gold Rate Today: अचानक पलटा ट्रेंड! सोने में जोरदार उछाल, दिल्ली से पटना तक आज 22K-24K गोल्ड का ताजा भाव -
LPG सिलेंडर के लिए e-KYC क्या सभी कस्टमर्स के लिए अनिवार्य है? पेट्रोलियम मंत्रालय का आया बड़ा बयान -
Saudi Arabia Eid Ul Fitr 2026 : सऊदी अरब में 20 मार्च को मनाई जाएगी ईद, भारत में कब दिखेगा चांद? -
Iran Vs America: ईरान के बाद अब चीन पर कहर बनकर टूटेंगे ट्रंप! अमेरिकी रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप -
Silver Price Today: चांदी एक झटके में 4000 हुई महंगी,दिल्ली में 9000 टूटी, 10 ग्राम से 1 किलो तक का ताजा भाव -
Divyanka Tripathi Love Story: गर्भवती हैं टीवी की 'ईशी मां'? शादी के 10 साल बाद बनेंगी मम्मी? कौन है पति?












Click it and Unblock the Notifications