J&K: जम्मू कश्मीर में लश्कर का आतंकी गिरफ्तार, AK राइफल समेत गोला- बारूद बरामद
जम्मू कश्मीर के शोपियां में खूंखार आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा का एक आतंकी गिरफ्तार किया गया है। आतंकी के पास से गोला बारूद, एके सीरीज के राइफल और अन्य मैग्जीन बरामद की गई।

Jammu Kashmir: घाटी में सुरक्षा बलों की सतर्कता के बावजूद आतंकियों की सक्रियाता देखी जा रही है। मंगलवार के जम्मू कश्मीर पुलिस और सुरक्षा बलों की ओर चलाए गए संयुक्त अभियान में आतंकी एक आतंकी पकड़ा गया। पुलिस की पड़ताल में सामने आया कि वो घाटी में आतंक को बढ़ावा देने के लिए सक्रिय खूंखार आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा का सदस्य है।
मंगलवार को सुरक्षा बलों से साथ जम्मू कश्मीर पुलिस के सफल ऑपरेशन को लेकर जानकारी के मुताबिक शोपियां से गिरफ्तार आतंकी पहचान तनवीर अहमद वानी के रूप में हुई है। आतंकी के कब्जे से 1 एके सीरीज राइफल, 1 मैगजीन और 10 राउंड सहित आपत्तिजनक सामग्री, हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया। एक प्राथमिकी दर्ज की गई है।
इलाके में सुरक्षा बलों ने सतर्कता बढ़ा दी है। आतंकी से पूछताछ की जा रही। जम्मू कश्मीर पुलिस यह जानने का प्रयास कर रही है कि इलाके में उसके अन्य सहयोगी तो मौजूद नहीं है।
यह भी पढ़ें: दिल्ली से कश्मीर तक भारी बारिश की आशंका, 5 दिनों का अलर्ट जारी
वहीं जम्मू कश्मीर में आतंकवाद पर शिकंजा कसने के मंगलवार को राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) बड़ा एक्शन लिया है। पुलवामा,बडगाम, अनंतनाग, कुलगाम और पुंछ में आतंकियों के कुल 12 संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी की है। एजेंसी ने कार्रवाई पाकिस्तान समर्थित आतंकवादी साजिश मामले में की गई।
वहीं जम्मू-कश्मीर पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) ने ठीक एक दिन पहले सोमवार को रामबन में आतंकी ठिकाने को ध्वस्त किया कर दिया था। इस आतंकी ठिकाने से एसओजी को हथियार भी मिले थे। एसओजी बनिहाल की एक टीम ने इलाके में तलाशी अभियान शुरू किया था। अधिकारियों के अनुसार ये ऑपरेशन जिले की खाड़ी तहसील के बुजुल्ला इलाके के जंगल में हथियार होने की सूचना पर शुरू किया गया था।
Recommended Video

यह भी पढ़ें: Jammu Kashmir: आतंकवादी संगठन ने गैर स्थानीय लोगों को फ्लैट देने के मामले में आतंकी हमले की दी धमकी












Click it and Unblock the Notifications