Weather Update Today: दिल्ली से कश्मीर तक भारी बारिश की आशंका, 5 दिनों का अलर्ट जारी
IMD Alert: भारी बारिश से मौसम तो सुहावना हुआ है लेकिन इस बारिश ने अन्नदाताओं को परेशान कर दिया है क्योंकि ये बरसात फसलों के लिए सही नहीं है।

Weather Updates: दिल्ली-एनसीआर समेत देश के कई राज्यों में इंद्र देवता मेहरबान है। इस वक्त कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक मौसम का मिजाज बदला हुआ है। जिस महीने में लोग चुभती गर्मी से परेशान होते हैं और उनका बाहर निकलना मुश्किल हो जाता है, वो इस वक्त घरों में एसी और कूलर को बंद करके सो रहे हैं क्योंकि कई राज्यों में लगातार हो रही बारिश की वजह से तापमान में कमी आई है जिससे लोगों को राहत मिली हुई हैं।
भारतीय मौसम विभाग के ताजा अपडेट में कहा गया है कि आज भी दिल्ली -एनसीआर में काफी बारिश होगी और ठंडी हवाएं चलेंगी। राजधानी में अगले पांच दिनों तक हीटवेव की कोई संभावना नहीं है। दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 27 और 19 डिग्री तक रह सकता है। तो वहीं लगातार हो रही बरसात की वजह से दिल्ली की आबोहवा अच्छी हो गई है और यहां के प्रदूषण में कमी आई है। The Commission for Air Quality Management ने कहा है कि बारिश ने तपन और प्रदूषण दोनों को कम किया है और जनवरी से अप्रैल तक के बीच में दिल्ली में जितना प्रदूषण कम हुआ है उतना कम तो पिछले सात सालों में कभी नहीं हुआ।
The Central Pollution Control Board के मुताबिक आज सुबह दिल्ली के AQI की स्थिति निम्नलिखित थी...
- पंजाबी बाग, दिल्ली - डीपीसीसी पीतम पुरा 189 AQI
- पूसा, दिल्ली - आईएमडी पश्चिमी दिल्ली 197 AQI
- शादीपुर, दिल्ली -पश्चिमी दिल्ली 178 AQI
- मुंडका, दिल्ली - भीम नगर 291 AQI
- परपड़गंज, दिल्ली 291 AQI
- अशोक विहार, दिल्ली - डीपीसीसी 214 AQI
- लोधी रोड, दिल्ली - 197 AQI
अगर एनसीआर की बात करें तो नोएडा में आज न्यूनतम तापमान 14 डिग्री और अधिकतम तापमान 39 डिग्री, गाजियाबाद में न्यूनतम तापमान 19 डिग्री और अधिकतम तापमान 37 डिग्री गुरुग्राम में न्यूनतम तापमान 12 डिग्री और अधिकतम तापमान 34 डिग्री रहने के आसार हैं।
हिमाचल, उत्तराखंड और कश्मीर में बारिश
तो वहीं आज फिर से हिमाचल, उत्तराखंड और कश्मीर में जमकर बारिश हो सकती है और कुछ स्थानों पर हिमपात भी हो सकता है। तो वहीं पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, बिहार और यूपी में भी तेज बारिश और ओलावृष्टि की संभावना नजर आ रही है तो वहीं पूर्वोत्तर और दक्षिण में भी आज बारिश होने की पूरी आशंका है, इसलिए अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने कहा है कि पश्चिमी विक्षोभ का असर अगले 5 दिनों तक रहेगा इसलिए कई राज्यों में बारिश का दौर जारी रहेगा इसलिए सभी लोग स्वास्थ्य के प्रति सावधानी बरतें।












Click it and Unblock the Notifications