बीजेपी ने आज तक कश्मीर पंडितों के लिए कुछ नहीं किया, समझती है सिर्फ वोटबैंक: फारूख अब्दुल्ला
नई दिल्ली, 11 दिसंबर: जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 की बहाली को लेकर नेशनल कांफ्रेंस के चीफ फारूक अब्दुल्ला लगातार बीजेपी और केंद्र सरकार पर हमलावर हैं। अब उन्होंने कश्मीर पंडितों के मुद्दों को लेकर बीजेपी पर हमला किया। अब्दुल्ला के मुताबिक बीजेपी नफरत फैलाकर घाटी में जीतना चाहती है, लेकिन इससे सिर्फ दुश्मनों को ही फायदा होगा। उनके मुताबिक बीजेपी ही वो पार्टी है, जो महिलाओं को आगे बढ़ने नहीं देना चाहती है।

शनिवार को एक कार्यक्रम में लोगों को संबोधित करते हुए अब्दुल्ला ने कहा कि बीजेपी ने कश्मीरी पंडितों को वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल किया है, लेकिन उनके लिए कुछ नहीं किया। 1990 के दशक में जब कश्मीरी पंडितों का पलायन हुआ था, तब उनकी रक्षा करने में सक्षम नहीं होने के लिए उन्होंने कश्मीर पंडितों से माफी भी मांगी। इस वक्त कश्मीर पंडितों और कश्मीर मुसलमानों के बीच कई समस्याएं पैदा की गईं। जम्मू-कश्मीर में हिंदुओं और मुसलमानों के बीच फैली इस नफरत से हमारे दुश्मनों को फायदा होगा।
Recommended Video
पूर्व सीएम के मुताबिक देश नहीं बचेगा अगर हम नेता धर्म और राजनीति को एक दूसरे से दूर नहीं रखेंगे। वे (बीजेपी) महिला अधिकार विधेयक पारित क्यों नहीं करते? उनके पास संसद में 300 सदस्य हैं, लेकिन वे नहीं चाहते कि महिलाएं उठें और पुरुषों के समान दर्जा प्राप्त करें। कश्मीर में आए दिन हो रहे हमलों पर उन्होंने कहा कि सरकार कह रही है कि सब सही है, लेकिन जब पुलिसकर्मी सुरक्षित नहीं तो आम आदमी कैसे सुरक्षित रहेगा? चीन हमारे क्षेत्र पर कब्जा कर रहा है, क्या भारत सरकार संसद में चर्चा की अनुमति देती है?
NC ने पारित किए तीन प्रस्ताव
वहीं नेशनल कांफ्रेंस के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ ने शनिवार को बैठक की। जिसमें तीन अहम प्रस्ताव पारित किए। इन प्रस्तावों में घाटी में प्रवासी कश्मीरी पंडितों की वापसी, पुनर्वास और उनके राजनीतिक सशक्तिकरण की मांग की गई। इसके अलावा पंडितों के मंदिरों और धार्मिक स्थलों के प्रबंधन के लिए एक विधेयक पारित करने की भी मांग की गई।












Click it and Unblock the Notifications