जम्मू-कश्मीर: रेलवे स्टेशन के टैक्सी स्टैंड पर बैग में मिला दो पेटी विस्फोटक, बड़ी साजिश नाकाम
जम्मू-कश्मीर के रेलवे स्टेशन के टैक्सी स्टैंड के पास से एक बैग बरामद किया गया है। बैग में दो पेटी में पैक विस्फोटक सामग्री मिली है। इसके अलावा बैग से 18 डेटोनेटर और कुछ तार भी बरामद किया गया है। जानकारी के मुताबिक पेटी में 500 ग्राम मोम जैसी सामग्री पैक थी। फिलहाल बैग को जब्त कर जांच शुरू कर दी गई है।

एसएसपी जीआरपी आरिफ रिशु ने बताया कि रेलवे स्टेशन के टैक्सी स्टैंड के पास से 2 पेटी में पैक विस्फोटक सामग्री को बरामद किया गया है। इसमें 500 ग्राम मोम जैसी सामग्री भी पैक थी। इसके अलावा कुछ तार भी बरामद किया गया है। मामले की जांच की जा रही है। साथ ही इलाके में तलाशी अभियान भी चलाया जा रहा है। इसके अलावा संदिग्धों पर नजर भी रखी जा रही है।
दिवाली पर मिला था गैस सिलेंडर और यूरिया से भरा बैग
इससे पहले दिवाली के दिन कश्मीर के श्रीनगर स्थित परिमपोर के बागों से एक गैस सिलेंडर और यूरिया से भरा संदिग्ध बैग बरामद किया गया था। इसके बाद से ही पुलिस सतर्क थी और पल-पल पर नजर रख रही थी।
कठुआ में भी बरामद किया गया था पाकिस्तानी गुब्बारा
इससे पहले जम्मू-कश्मीर के कठुआ स्थित अंतरराष्ट्रीय बॉर्डर से पुलिस ने एक संदिग्ध पाकिस्तानी गुब्बारा बरामद किया था। इस गुब्बारे पर 'आई लव यू पाकिस्तान' लिखा हुआ था। जिसके बाद से सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गईं थीं। उस समय कयास लगाए गए थे कि पाकिस्तान की तरफ से यह गुब्बारा जासूसी के लिए भेजा गया था।
गुब्बारे को बरामद करते हुए जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बताया था कि कठुआ जिले के चाम बाग इलाके से एक पाकिस्तानी गुब्बारा बरामद किया गया है। इस गुब्बारे पर अंग्रेजी और उर्दू में 'आई लव पाकिस्तान' लिखा हुआ है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने गु्ब्बारे को सुरक्षा एजेंसियों को सौंप दिया था। साथ ही पुलिस आसपास के इलाकों में तलाशी अभियान भी चलाया था।
ये भी पढ़ें- Jammu Kashmir Accession Day: जम्मू कश्मीर का भारत में विलय और उससे जुड़े पांच मिथ्या प्रचार












Click it and Unblock the Notifications