सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी, लश्कर-ए-तैयबा का एक आतंकी कश्मीर के शोपियां से गिरफ्तार

सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी मिली है। रविवार को भारतीय सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस के संयुक्त अभियान में जम्मू-कश्मीर के शोपियां के मोहनदपोरा गांव से लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के एक सक्रिय आतंकवादी को गिरफ्तार किया गया है। मामले में जानकारी देते हुए डिफेंस के एक प्रवक्ता ने बताया कि इलाके में एक अज्ञात आतंकवादी के छिपे होने के इनपुट के आधार पर इलाके में एक मोबाइल वाहन चेक पोस्ट (एमवीसीपी) स्थापित किया गया था। इस दौरान एमवीसीपी ने जब एक वाहन को रोका तो उसमें सवार एक आदमी भागने लगा। इस पर सुरक्षाकर्मियों ने उसे दौड़ाकर पकड़ लिया। पुलिस ने उसकी पहचान लश्कर-ए-तैयबा के ट्रेंज़ निवासी आदिल अहमद डार के रूप में की है। वहीं, डार को आगे की जांच के लिए व अन्य पूछताछ के लिए इमाम साहिब थाने को सौंप दिया गया है।

jammu kashmir police force

आतंकवादी संगठनों में स्थानीय भर्ती हुई शून्य
घाटी में आतंकवादी मामलों की जानकारी देते हुए जम्मू-कश्मीर के पुलिस महानिदेशक दिलबाग सिंह ने रविवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस भी की थी। इस दौरान उन्होंने कहा कि इस साल केंद्र शासित प्रदेश में विभिन्न अभियानों में 40 विदेशी आतंकवादियों को मार गिराया गया है। वहीं, अब घाटी में आतंकवादी संगठनों में स्थानीय भर्ती 'शून्य' प्रतिशत के करीब पहुंच गई है। इस वक्त कश्मीर में उग्रवाद संगठन लीडरशिप की संकट से भी जूझ रहा है। इससे पहले 27 अक्टूबर को जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बारामूला जिले के शीरी पुलिस स्टेशन के पास एक तलाशी अभियान के दौरान भी लश्कर-ए-तैयबा के एक आतंकवादी को गिरफ्तार किया था।

30 अक्टूबर को भी दो आतंकवादी हुए थे गिरफ्तार
जम्मू-कश्मीर पुलिस ने 30 अक्टूबर को भी दो आतंकियों को गिरफ्तार किया था, जिनकी पहचान गौहर मंजूर और आकिब हुसैन नंदा के रूप में की गई थी। दोनों द्रबगाम, पुलवामा के निवासी हैं। इनकी गिरफ्तारी चक केलर में हुई थी। पुलिस ने दोनों के पास से जंग का सामान भी बरामद किया था। फिलहाल गिरफ्तारी के बाद दोनों को चक केलर पुलिस को सौंप दिया गया।

ये भी पढ़ें- हिजबुल, लश्कर जैसे आतंकी संगठनों से जुड़े 10 सदस्यों को केंद्र ने आतंकी घोषित किया

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+