जम्मू कश्मीर: सोपोर इलाके में सुरक्षाबलों की आतंकियों के साथ हुई मुठभेड़, 1 को मार गिराया
Jammu Kashmir News: उत्तरी कश्मीर के सोपोर के रफियाबाद इलाके में शनिवार 24 अगस्त को सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को ढेर कर दिया।
ऐसा बताया जा रहा है कि अभी सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच अभी मुठभेड़ जारी है। खबर के मुताबिक, सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच यह मुठभेड़ उस वक्त हुई, जब सुरक्षाबल के जवान सोपोर के रफियाबाद इलाके में सर्च ऑपरेशन चला रहे थे।

इसी दौरान आतंकियों ने सुरक्षाबलों के जवानों पर गोलीबारी शुरू कर दी। सुरक्षाबलों ने इलाके की घेराबंदी करके आतंकियों पर जवाबी कार्रवाई की, जिसमें एक आतंकी को ढेर कर दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications