जम्मू-कश्मीर: सीमा पर आतंकियों की घुसपैठ नाकाम, सेना ने एक को किया ढेर, दो अन्य घायल
Poonch Indian Army Operation: समाचार एजेंसी PTI ने एक रक्षा अधिकारी का हवाला देते हुए जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर घुसपैठ की एक बड़ी कोशिश को नाकाम करते हुए पाकिस्तानी घुसपैठिए को मार गिराया।

Poonch Indian Army Killed Terrorist: जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले के शाहपुर में भारतीय सेना द्वारा चलाए गए एक ऑपरेशन में एक आतंकवादी मारा गया और दो अन्य घायल हो गए। समाचार एजेंसी पीटीआई ने एक रक्षा अधिकारी का हवाला देते हुए कहा कि जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर घुसपैठ की एक बड़ी कोशिश को नाकाम करते हुए पाकिस्तानी घुसपैठिए को मार गिराया।
अधिकारियों ने कहा कि शाहपुर सेक्टर (Shahpur Sector) में तड़के करीब सवा दो बजे तीन संदिग्ध आतंकवादियों की घुसपैठ की कोशिश को विफल कर दिया गया, जब नियंत्रण रेखा पर तैनात सैनिकों को इनपर संदेह हुआ। जम्मू स्थित सेना के पीआरओ लेफ्टिनेंट कर्नल देवेंद्र आनंद ने कहा कि सैनिकों ने 8 अप्रैल और 9 अप्रैल की रात को पुंछ में नियंत्रण रेखा पर सीमा बाड़ के पास संदिग्ध गतिविधि देखी।
Poonch, J&K | One terrorist killed and two others were injured in an operation conducted by Indian Army at Shahpur.
(Visuals deferred by unspecified time) pic.twitter.com/jWP6kzZz8h
— ANI (@ANI) April 9, 2023
सैन्य ऑपरेशन में एक की मौत दो घायल, अन्य की तलाश जारी
सैन्य ऑपरेशन में एक आतंकी की मौत हो गई जबकि दो आतंकवादी घायल हो गए। वहीं अन्य घुसपैठिए वन क्षेत्र में भाग गए। इलाके की घेराबंदी कर दी गई है और उन्हें गिरफ्तार करने के लिए तलाशी अभियान जारी है। अधिकारियों के अनुसार, सेना को घेराबंदी वाले क्षेत्र में दो और पाकिस्तानी घुसपैठियों की मौजूदगी का संदेह है।












Click it and Unblock the Notifications