Jammu-Kashmir: कुलगाम एनकाउंटर में तीसरा आतंकी ढेर, जैश-ए-मोहम्मद आतंकियों की 6 संपत्तियां कुर्क
जम्मू-कश्मीर के कुलगाम मुठभेड़ में बुधवार को बड़ी कामयाबी सेना को मिली। मुठभेड़ में तीसरा आतंकी कश्मीर पुलिस ने ढेर कर दिया। हालांकि, अभी तक आतंकी की पहचान नहीं हो सकी है। स्थानीय पुलिस उसकी पहचान में लगी है।
इससे पहले, 7 मई को जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले के सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयब से जुड़े संगठन 'द रेसिस्टेंस फ्रंट' (टीआरएफ) के शीर्ष कमांडर समेत दो आतंकवादियों को मार गिराया था। अधिकारियों के मानें तो, मुठभेड़ में ढेर दोनों आतंकवादी स्थानीय लोगों और पुलिस की कई हत्याओं के आरोपी थे। मारे गए आतंकवादियों में से एक की पहचान बासित डार के रूप में हुई थी।

कश्मीर आतंकवादी घुसपैठ में आतंकवादियों की संपत्तियां कुर्क
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने बुधवार को जम्मू-कश्मीर में प्रतिबंधित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के एक शीर्ष आतंकवादी की छह अचल संपत्तियों को जब्त कर लिया। एनआईए ने एक बयान में कहा कि गिरफ्तार आतंकवादी आसिफ अहमद मलिक की कुर्क की गई जमीनें मीरपोरा और पुलवामा में स्थित हैं। एनआईए विशेष अदालत, जम्मू के आदेश पर संपत्तियों को गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (यूएपीए), 1967 की धारा 33 (1) के तहत संलग्न किया गया था।
J&K | The third terrorist was neutralised in the Kulgam encounter. The identity of the terrorist is being ascertained. Further details shall follow: Kashmir Zone Police https://t.co/J88OTvYKOF pic.twitter.com/c17EwC0F4g
— ANI (@ANI) May 8, 2024
NIA attaches six immovable properties of JeM Militant in Kashmir Terrorist Infiltration case pic.twitter.com/mtuZg4y7Z7
— ANI (@ANI) May 8, 2024
2000 में मौलाना मसूद अज़हर ने किया था जेईएम का गठन
जैश-ए-मोहम्मद (जेईएम) का गठन 2000 में मौलाना मसूद अज़हर ने किया था और इसका मुख्यालय पाकिस्तान के बहावलपुर में है। अपनी स्थापना के बाद से, जेईएम ने जम्मू-कश्मीर सहित भारत में कई आतंकवादी हमलों को अंजाम दिया है।
#WATCH | J&K: A fresh encounter started in Kulgam this afternoon as a third terrorist was spotted in the area.
— ANI (@ANI) May 8, 2024
Two terrorists were neutralised in an encounter yesterday, in Kulgam
(Visuals deferred by unspecified time) pic.twitter.com/6PmP3aFX9F
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्ताव (यूएनएससी) 1267 द्वारा जेईएम को "नामित विदेशी आतंकवादी संगठन" के रूप में सूचीबद्ध किया गया था, और मौलाना मसूद अज़हर को 2019 में यूएनएससी द्वारा "वैश्विक आतंकवादी" नामित किया गया था।












Click it and Unblock the Notifications