Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Jammu Kashmir News: हथियार के साथ माता वैष्णो देवी के भवन में पहुंची महिला, जानिए फिर क्या हुआ?

Jammu Kashmir News: श्री माता वैष्णो देवी के दरबार में सुरक्षा चूक का बड़ा मामला सामने आया है। 14-15 मार्च 2025 की दरमियानी रात एक महिला पिस्टल के साथ वैष्णो देवी के दरबार के एक भवन तक पहुंच गई। हथियार मिलते ही हड़कंप मच गया।

वहीं बरामद हथियार को जब्त कर लिया गया है और महिला को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।

Jammu Kashmir News

दिल्ली पुलिस में कार्यरत बताई जा रही है महिला

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार किए गए महिला की पहचान ज्योति गुप्ता के रूप में हुई है। जो दिल्ली पुलिस में कार्यरत बताई जा रही है। उसके पास से बरामद हथियार का लाइसेंस पहले ही एक्सपायर हो चुका था।

ये भी पढ़ें अब कटरा-शिमला तक जाएंगी यूपी रोडवेज की AC बस, वैष्णो देवी जाने वालों के लिए खुशखबरी

मामले की जांच जारी

घटना के बाद पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया और हथियार जब्त कर लिया। इस मामले में कटरा के भवन पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। वहीं मामले की जानकारी देते हुए रियासी के एसएसपी परमिंदर सिंह ने बताया कि इस घटना को लेकर आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है और मामले की गहन जांच जारी है।

सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल

वैष्णो देवी का मंदिर जम्मू के कटरा इलाके में है जहां पर बड़ी संख्या में भक्त वहां पर जाते हैं। वहां पर इस तरह की सुरक्षा चुक कई सवाल खड़े कर रहे हैं। दरअसल, ये पूरा परिसर को कई लेयर में सुरक्षा प्रदान की जाती है। जिससे देश दुनिया से आने वाले भक्तों को कोई दिक्कत का सामना ना करना पड़े। इसके बावजूद इस तरह की खबर पूरे सुरक्षा व्यवस्था पर कई सवाल खड़े कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें Mata Vaishno Devi: श्रद्धालुओं को मिलेंगे RFID से लैस यात्रा एक्सेस कार्ड, माता रानी के दर्शन में होगी आसानी

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+