Jammu-Kashmir: राजौरी जिले में सेना की आतंकवादियों के साथ मुठभेड़, दो कैप्टन समेत 4 जवान शहीद
जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में बुधवार को सुरक्षा बलों की आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ हो गई। बताया जा रहा है कि सुरक्षाबलों की एक टीम राजौरी के बाजी माल वन क्षेत्र में तलाशी अभियान पर थी, तभी आतंकवादियों से सामना हो गया।
आतंकियों ने अंधाधुंध गोलीबारी शुरू की। जवाबी कार्रवाई में सुरक्षाबलों ने फायरिंग शुरू की। जिसमें दो आतंकी फंस गए। इस मुठभेड़ में सेना के दो कैप्टन समेत 4 जवान शहीद हो गए। क्षेत्र में आतंकवादियों के एक समूह की आवाजाही के बारे में इनपुट मिलने के बाद विशेष बलों सहित सैनिकों को क्षेत्र में तैनात किया गया है। 16 कोर कमांडर और राष्ट्रीय राइफल्स के रोमियो फोर्स कमांडर ऑपरेशन की बारीकी से निगरानी कर रहे हैं।

आपको बता दें कि इससे पहले शुक्रवार को राजौरी जिले के बुद्धल इलाके में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया था। पुलिस के मुताबिक, विशिष्ट सूचना के आधार पर, राजौरी पुलिस, सेना और सीआरपीएफ द्वारा बेहरोट टॉप के सामान्य क्षेत्र में एक संयुक्त अभियान शुरू किया गया था। जैसे ही सुरक्षाकर्मी लक्षित घर की ओर बढ़ रहे थे, आतंकवादी ने अंदर से उन पर गोलीबारी शुरू कर दी। कुछ देर तक गोलीबारी जारी रही और आगामी ऑपरेशन के दौरान एक आतंकवादी मारा गया। घटनास्थल से बड़ी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद भी बरामद किया गया है।
हाल ही 5 आतंकियों को किया गया ढेर
हाल के दिनों में पूरे जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच कई मुठभेड़ हुई हैं, जिसमें कई आतंकवादियों का सफाया हो गया है। पिछले हफ्ते जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ हुई थी, जिसमें मुठभेड़ के दौरान 5 आतंकवादियों को मार गिराया गया था। पांच में से तीन लश्कर-ए-तैयबा के थे।












Click it and Unblock the Notifications