जम्मू-कश्मीर: उधमपुर में देर रात केमिकल फैक्ट्री में लगी भीषण आग, बचाव में जुटी एयरफोर्स की टीम

जम्मू-कश्मीर: उधमपुर में देर रात केमिकल फैक्ट्री में लगी भीषण आग, बचाव में जुटी एयरफोर्स की टीम

श्रीनगर, 28 मई: जम्मू और कश्मीर के उधमपुर में बीती देर रात एक केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग लगने के बाद भारतीय वायु सेना (इंडियन एयरफोर्स) बुलाया गया। घटना स्थल पर राहत और बचाव के लिए अग्निशमन अभियान जारी है। इंडियन एयरफोर्स वारंट ऑफिसर दलबीर एस बहल ने 28 मई की सुबह 6 बजे के आसपास कहा, हमें आग बुझाने की कोशिश में 2 घंटे हो गए हैं। लेकिन अभी तक इसपर काबू नहीं पाया गया है। यह कहना मुश्किल है कि इसमें कितना समय लग सकता है। ऑफिसर दलबीर एस बहल किसी भी तरह के हताहत होने की सूचना नहीं दी है। हालांकि उन्होंने कहा कि ये फैक्ट्री पूरी तरह जल गई है।

Udhampur

आग कितनी भीषण है, इसका अंदाजा आप सामने आई तस्वीरों में भीषण आग की लपटों में देख सकते हैं। हालांकि फिलहाल आग लगने के कारणों का भी पता नहीं चल पाया है।

उधमपुर जिले में ये केमिकल फैक्ट्री बट्टल बलियां औद्योगिक इलाके में है। ये केमिकल फैक्ट्री कीटनाशक, कवकनाशी और पौधे की वृद्धि करने वाले कीटनाशक के निर्माता धानुका एग्रीटेक लिमिटेड की है।

आग 27 मई की रात करीब 12 से 1 बजे के बीच लगी है। जिसके बाद एयरफोर्स और मौके पर दमकल की आठ गाड़ियां आग बुझाने के लिए बुझाई गई थी। आग में किसी भी शख्स के मरने या फिर घायल होने की खबर नहीं है। खबर लिखे जाने तक (सुबह 7 बजे के आसपास) आग पर काबू नहीं पाया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+