जम्मू-कश्मीर फिल्म पॉलिसी 2021 के कार्यान्वयन को मिली मंजूरी, मेकर्स को लुभाने की की गई है कोशिश
जम्मू-कश्मीर फिल्म पॉलिसी 2021 के कार्यान्वयन को मिली मंजूरी, मेकर्स को लुभाने की की गई है कोशिश
श्रीनगर, 27 अगस्त: जम्मू-कश्मीर सरकार ने फिल्म पॉलिसी-2021 के कार्यान्वयन को मंजूरी दे दी है। शुक्रवार को राज्य प्रशासन की ओर से इसको लेकर जानकारी दी गई है। इसके तहत जम्मू-कश्मीर फिल्म विकास परिषद (जेकेएफडीसी) और एक फिल्म डिवीजन का गठन किया जाएगा। हाल ही में इस नई फिल्म पॉलिसी को लॉन्च किया गया था, जिसमें कई ऐसी सुविधाएं रखी गई हैं, जिससे फिल्म निर्माताओं राज्य में आकर शूटिंग करें और उनको किसी प्रकार की परेशानी का सामना ना करना पड़े।

एलजी सिन्हा ने लॉन्च की थी नई फिल्म पॉलिसी
केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर के एलजी मनोज सिन्हा ने 8 अगस्त को जम्मू-कश्मीर फिल्म नीति 2021 का अनावरण किया था। सरकार का कहना है कि नई फिल्म पॉलिसी में फिल्म निर्माण को गति देने, स्थानीय कलाकारों को प्रोत्साहित करने और इस कई हितों को ध्यान रख गया है।
उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि नई फिल्म नीति के तहत सरकार ने एकल खिड़की मंजूरी सुविधा, शूटिंग उपकरण, लोकेशन व प्रतिभा डायरेक्टरी के अलावा फिल्म शूटिंग के लिए विभिन्न प्रकार के प्रोत्साहन और सुविधाएं शामिल की हैं। नई नीति में स्थानीय प्रतिभाओं को ज्यादा से ज्यादा अवसर प्रदान किया जाएगा। इस फिल्म नीति की शुरुआती वैधता पांच साल की होगी, यह सब्सिडी जैसी कई वित्तीय प्रोत्साहन प्रदान करती है। साथ ही गैर-राजकोषीय प्रोत्साहन जैसे कि हवाई पट्टियों पर शूटिंग की अनुमति भी मिलेगी।
नई नीति में एक ऑनलाइन सिंगल विंडो पोर्टल बनाने का प्रस्ताव है जो फिल्म निर्माताओं को सभी अनुमतियों के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अनुमति देगा। इस उद्देश्य के लिए, जम्मू-कश्मीर फिल्म विकास परिषद (जेकेएफडीसी) की स्थापना की जाएगी, जिसके अध्यक्ष सिंगल-विंडो सेल के प्रमुख होंगे। अध्यक्ष 2-4 सप्ताह के भीतर ऑनलाइन आवेदन स्वीकृत करेंगे। सिंगल विंडो पोर्टल में एक लोकेशन डायरेक्टरी होगी, जिसमें जम्मू-कश्मीर के दर्शनीय स्थलों को सूचीबद्ध किया जाएगा जहां फिल्मों की शूटिंग हो सकेगी।












Click it and Unblock the Notifications