जम्मू-कश्मीर के पिछले चुनावों में क्या था एग्जिट पोल और क्या थे चुनावी नतीजे? जानिए सीटों में कितना था अंतर?

Jammu kashmir Exit Poll 2024: जम्मू और कश्मीर में एक दशक के बाद 18 सितंबर 2024 से 1 अक्टूबर 2024 तक तीन चरणों में मतदान हुए थे। चुनाव के नतीजे 08 अक्टूबर को जारी होंगे। केंद्र शासित प्रदेश में 63.45 प्रतिशत मतदान हुआ है। जम्मू कश्मीर में अनुच्छेद 370 हटने के बाद ये पहला चुनाव है।

जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए एग्जिट पोल आज 05 अक्टूबर को शाम 6:30 बजे के बाद जारी किए जाएंगे। ऐसे में आइए जानते हैं कि जम्मू कश्मीर के पिछले चुनावों में एग्टिल में किसकी सरकार बन रही थी और चुनावी नतीजों के आंकड़े क्या था? हम इस लेख में ये जानने की कोशिश करेंगे कि क्या जम्मू कश्मीर के एग्जिट पोल सटीक थे या नहीं?

Jammu kashmir Exit Poll 2024

ये भी पढ़ें- Jammu and Kashmir Exit Poll: जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल के नतीजे आज, जानिए कब और कहां देखें?

Jammu kashmir Exit Poll: जम्मू-कश्मीर 2014 के एग्जिट पोल के आंकड़े क्या थे?

  • 2014 में पूर्ववर्ती जम्मू और कश्मीर राज्य में 25 नवंबर से 20 दिसंबर तक पांच चरणों में चुनाव हुए थे। जम्मू और कश्मीर विधानसभा के लिए 87 सदस्यों को चुना गया था, जिसका छह साल का कार्यकाल 19 जनवरी 2020 को पूरा होना था। हालांकि, पीडीपी-भाजपा सरकार पहले ही गिर गई थी, जिसके बाद राष्ट्रपति शासन लगा।
  • सी-वोटर एग्जिट ने अनुमान लगाया था कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) 27-33 सीटें, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (कांग्रेस) 4-10 सीटें, जम्मू और कश्मीर नेशनल कॉन्फ्रेंस 8-14 सीटें, जम्मू और कश्मीर पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) 32-38 सीटें और अन्य 2-8 सीटें जीतेंगे।
  • चुनावी नतीजों में आंकड़े कुछ अलग ही आए थे। पीडीपी 28 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी, उसके बाद भाजपा 25 सीट जीतकर दूसरे नंबर की पार्टी बनी थी। नेशनल कॉन्फ्रेंस 15 सीटों के साथ और कांग्रेस 12 सीटों के साथ तीसरे स्थान पर रही थी।

ये भी पढे़ं- Exit Poll: हरियाणा के पिछले चुनावों में किसकी सरकार बनवा रहे थे एग्जिट पोल? जानिए नतीजों में किसने मारी बाजी?

Jammu kashmir Exit Poll: जम्मू-कश्मीर 2008 के एग्जिट पोल के आंकड़े क्या थे?

  • जम्मू-कश्मीर में 2008 में नवंबर और दिसंबर में सात दिनों में चुनाव हुए। उस वक्त जम्मू और कश्मीर में पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (आईएनसी) के बीच गठबंधन थी, जो पीडीपी द्वारा अपना समर्थन वापस लेने के बाद गिर गई।
  • चुनावों के बाद, जम्मू और कश्मीर नेशनल कॉन्फ्रेंस (एनसी) ने कांग्रेस के साथ गठबंधन किया, जिसके कारण उमर अब्दुल्ला 38 साल की उम्र में राज्य के सबसे युवा मुख्यमंत्री बन गए।
  • उस साल एग्जिट पोल ने संकेत दिया कि नेशनल कॉन्फ्रेंस को घाटी में अधिकांश सीटें जीतने का अनुमान था, जबकि कांग्रेस को जम्मू क्षेत्र में बहुमत हासिल करने की उम्मीद थी।
  • चुनावी नतीजों में नेशनल कॉन्फ्रेंस 28 सीटें जीती थी। कांग्रेस 17 सीटें जीती और पीडीपी 21 सीटें जीती थी। भारतीय जनता पार्टी 11 सीटों पर विजयी हुई थी।

ये भी पढ़ें- Jammu Kashmir result 2024: नतीजों से पहले आतंकवाद और अलगाववाद को हराकर कैसे कश्मीर में जीत गया लोकतंत्र

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+