Exit Poll: जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल के नतीजे आज, जानिए कब और कहां देखें?
Jammu and Kashmir Exit Poll 2024 Results: जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव 2024 को लेकर शनिवार 05 अक्टूबर को एग्जिट पोल के नतीजे जारी किए जाएंगे। केंद्र शासित प्रदेश जम्मू और कश्मीर की 90 सीटों पर तीन चरणों में हुए विधानसभा चुनाव 1 अक्टूबर को खत्म हो गए हैं। यह पहली बार है जब केंद्र शासित प्रदेश में 2014 के बाद से 10 वर्षों में पहली बार विधानसभा चुनाव में मतदान किया है।
हरियाणा के लिए एग्जिट पोल की भविष्यवाणियां 5 अक्टूबर को हरियाणा में मतदान समाप्त होने के बाद जारी की जाएंगी। हरियाणा में मतदान शनिवार शाम 6 बजे खत्म होगा। इसके बाद ही जम्मू-कश्मीर और हरियाणा को लेकर एग्जिट पोल के नतीजे जारी किए जाएंगे।

Jammu and Kashmir Exit Poll 2024 Time: कितने बजे जारी होंगे जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए एग्जिट पोल
हरियाणा और जम्मू-कश्मीर में चुनाव के नतीजों के बारे में कई न्यूज चैनल और पोलस्टर्स अपनी भविष्यवाणी करेंगे। भारत के चुनाव आयोग (ईसीआई) के दिशा-निर्देशों के मुताबिक समाचार चैनल शाम 6:30 बजे से एग्जिट पोल के पूर्वानुमान प्रसारित कर सकते हैं।
एग्जिट पोल शाम 6:30 बजे के बाद इसलिए जारी की जाती है ताकि मतदाता बिना किसी बाहरी प्रभाव के अपने मत का प्रयोग कर सकें। जनप्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 126 ए के तहत भारत के चुनाव आयोग (ईसीआई) के दिशानिर्देशों के अनुसार, मतदान शुरू होने से लेकर मतदान समाप्त होने के आधे घंटे बाद तक एग्जिट पोल के नतीजों का प्रकाशन या प्रसार प्रतिबंधित है।
यह प्रतिबंध तब लगाया जाता है जब विधानसभा या लोकसभा चुनाव की घोषणा होती है। उस चुनाव में भाग लेने वाले सभी राज्यों में मतदान समाप्त होने के बाद फिर इसे हटा लिया जाता है।
90 सदस्यों के चुनाव के लिए जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव तीन चरणों में आयोजित किए गए थे, जिसमें पहले चरण का मतदान 18 सितंबर, दूसरे चरण का 25 सितंबर और तीसरे और अंतिम चरण का मतदान 1 अक्टूबर को हुआ था। नतीजे 8 अक्टूबर को जारी किए जाएंगे।
Where to watch Jammu & Kashmir Election Exit Poll Result: जम्मू-कश्मीर चुनाव एग्जिट पोल के नतीजे कहां देखें?
जम्मू-कश्मीर चुनाव एग्जिट पोल के नतीजे आप लाइव वनइंडिया की वेबसाइट और यूट्यूब चैनल पर अलग-अलग भाषाओं में देख सकते हैं। लाइव अपडेट के लिए hindi.oneindia.com पर जाएं और चुनाव परिणामों की रियल टाइम जानकारी के लिए हमारे एग्जिट पोल ब्लॉग को फॉलो करें।
वेबसाइट लिंक -https://hindi.oneindia.com/
यूट्यूब चैनल लिंक- www.youtube.com/@OneindiaHindi/
इसके अलावा देशभर के तमाम न्यूज चैनल और अन्य वेबसाइट पर भी आप एग्जिट पोल के नतीजे देख सकते हैं। भारत में कई प्रमुख एजेंसियां हैं जो एग्जिट पोल करती हैं, जैसे एक्सिस माई इंडिया, सीएनएक्सस, सी-वोटर, चाणक्य एग्जिट पोल। इसके अलावा चुनाव के समय कई नई-नई कंपनियां भी एग्जिट पोल कराती हैं।
एग्जिट पोल कितने सटीक होते हैं?
एग्जिट पोल आपको मतदाताओं की भावनाओं के बारे में बताते हैं लेकिन हमेशा ये सटीक नहीं होते हैं। एग्जिट पोल की विश्वसनीयता कई कारणों पर निर्भर करती है, जिसमें सैंपल साइज, मतदाता की ईमानदारी प्रमुख कारक हैं। ऐतिहासिक रूप से एग्जिट पोल से आपको एक अंदाजा मिल जाता है कि सत्ता में कौन आने वाला है।
एग्जिट पोल कई बार चुनावों में व्यापक रुझानों और परिणामों की भविष्यवाणी करने में सही भी होते हैं। हालांकि कई बार एग्जिट पोल चूके भी हैं, जैसे कि भारत का 2024 का लोकसभा चुनाव। इसलिए चुनावी नतीजों का ही इंतजार करना सही होता है।












Click it and Unblock the Notifications