Exit Poll: हरियाणा के पिछले चुनावों में किसकी सरकार बनवा रहे थे एग्जिट पोल? जानिए नतीजों में किसने मारी बाजी?

Haryana Exit Poll 2024: हरियाणा विधानसभा की 90 सीटों पर वोटिंग जारी है। हरियाणा के विधानसभा चुनाव परिणाम 8 अक्टूबर को जारी किए जाएंगे। लेकिन वोटों के पहले लोगों को एग्जिट पोल का बेसब्री से इंतजार है। एग्जिट पोल हरियाणा में मतदान समाप्त होने के बाद आज शाम 6:30 बजे जारी किए जाएंगे।

सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (BJP) राज्य में तीसरी बार सत्ता हासिल करना चाहती है, जबकि कांग्रेस दस साल बाद सत्ता पर फिर से कब्जा करने की कोशिश में है। ऐसे में आइए जानते हैं कि हरियाणा के पिछले चुनावों के एग्जिट पोल कितने सटीक थे?

Haryana Exit Poll 2024

हरियाणा के पिछले दो चुनावों के लिए एग्जिट पोल में मिक्स (मिश्रित) आंकड़े आए थे। हालांकि कुछ ने सीटों के वितरण की प्रभावी रूप से भविष्यवाणी की थी। वहीं कुछ के आंकड़े चुनावी नतीजों से बिल्कुल अलग थे। आइए जानें हरियाणा विधानसभा चुनाव 2014 और 2019 के एग्जिट पोल के आंकड़े क्या थे और चुनावी नतीजे क्या आए थे?

Haryana Exit Poll: हरियाणा 2014 के एग्जिट पोल के आंकड़े क्या थे?

  • हरियाणा में 2014 में मतदान 15 अक्टूबर को हुआ था, जिसके परिणाम चार दिन बाद 19 अक्टूबर को जारी किए गए थे। हरियाणा में 76.54 प्रतिशत का रिकॉर्ड मतदान हुआ था और भाजपा 47 सीटों के साथ जीती थी।
  • एग्जिट पोल के ज्यादातर पोलस्टर्स ने कृषि, खेल और अपने ऐतिहासिक स्थलों के लिए जाने जाने वाले हरियाणा में भगवा पार्टी भाजपा की स्पष्ट जीत की भविष्यवाणी की थी।
  • हरियाणा 2014 चुनाव एग्जिट में इंडिया टीवी - सीवोटर, एबीपी न्यूज - नीलसन, टाइम्स नाउ और न्यूज 24 -चाणक्य ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) के लिए 37 से 52 सीटों का अनुमान लगाया था। चुनावी नतीजे भी उसी के आसपास थे। भाजपा अकेले 47 सीट जीतकर बहुमत का आंकड़ा पार किया था।

हरियाणा 2019 के एग्जिट पोल के आंकड़े क्या थे?

  • 2019 विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी हरियाणा में सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी। भाजपा ने 40 सीटें जीतीं थी। हालांकि उसके पिछले प्रदर्शन से सात सीटों की गिरावट थी।
  • भाजपा ने जननायक जनता पार्टी और सात निर्दलीय विधायकों के साथ गठबंधन करके सरकार बनाई। भाजपा के मनोहर लाल खट्टर सीएम बने थे और जेजेपी अध्यक्ष दुष्यंत चौटाला उपमुख्यमंत्री बने थे।
  • अधिकांश एग्जिट पोल में भाजपा को 51 से 78 सीटें जीतते दिखाया गया था। एबीपी न्यूज-सीवोटर ने 78 सीटों का अनुमान लगाया, जबकि पैट्रियटिक वोटर ने 51 सीटों का अनुमान लगाया। न्यूजएक्स-पोलस्ट्रैट ने 76 सीटों का अनुमान लगाया, और रिपब्लिक-जन की बात ने 58 से 70 सीटों के बीच अपनी भविष्यवाणी की थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+