Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Jammu and Kashmir Exit Poll Result 2024: : कांग्रेस-एनसी की सरकार? जानिए जम्मू कश्मीर में किसकी होगी सत्ता

Exit Poll Jammu Kashmir 2024 News 18 Mahapoll: जम्मू कश्मीर में 3 चरणों में चुनाव संपन्न हो चुका है। यह चुनाव चुनाव कई कारणों से ऐतिहासिक है। साल 2019 में अनुच्छेद 370 के निरस्त होने के बाद यह प्रथम विधानसभा चुनाव है। अब 8 अक्तूबर को चुनाव के नतीजे आएंगे, लेकिन उससे पहले एग्जिट पोल के परिणाम सामने आ चुका है। आइये बताते हैं कि न्यूज़ 18 के महापोल ने जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव 2024 को लेकर क्या आंकलन किया है।

jammu

महापोल Exit Polls में बीजेपीको 26 सीट, कांग्रेस-एनसी को 40, पीडीपी को 7 और अन्‍य को 17 सीटें मिलती नजर आ रही हैं। यानी कांग्रेस - एनसी की सरकार बन सकती है।

10 साल बाद हुए चुनाव, 3 चरणों में हुआ मतदान

कुल 90 विधानसभा सीटों वाले जम्मू-कश्मीर में इस दफा 10 साल बाद विधानसभा चुनाव हुए है। 90 विधानसभा सीटों में 42.6 लाख महिलाओं सहित कुल 87.09 लाख मतदाता हैं। यहां 18 सिंतबर को पहले चरण के लिए मतदान हुआ था, 25 सितंबर को दूसरे चरण , फिर एक अक्टूबर को अंतिम चरण की वोटिंग हुई थी। जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव 2024 में चरण-3 में 40 विधानसभा सीटों के लिए मतदान केंद्रों पर 69.69 प्रतिशत मतदान हुआ। तीनों चरणों में कुल 63.45 प्रतिशत मतदान हुआ है, जो हाल ही के लोकसभा चुनावों में दर्ज मतदान से अधिक है।

2014 के विधानसभा चुनाव में भाजपा - पीडीपी ने बनाई थी सरकार

जम्मू-कश्मीर में कुल 87 सीटों पर वर्ष 2014 को नवंबर-दिसंबर में विधानसभा के लिए आखरी बार चुनाव हुए थे। इसी वर्ष केंद्र में भारतीय जनता पार्टी की बड़ी जीत हुई थी। तब में धारा 370 बहाल थी। भाजपा ने पूरा जोर लगाया, किंतु कश्मीर और लद्दाख में खाता नहीं खोल सकी थी। हालांकि, जम्मू डिविजन की सारी 25 सीटें भारतीय जनता पार्टी को को मिली थीं। पीडीपी को 28, NC को 15 और कांग्रेस को 12 सीटें मिल सकी थीं। इसके अलावा 3 निर्दलीय और 4 अन्य दलों के नेताओं को विजय मिली थी।

परिणाम सामने आने के बाद भाजपा और पीडीपी का गठबंधन हुआ था। लेकिन इस गठबंधन की सरकार 5 साल नहीं चल पाई। 19 जून, 2018 को गठबंधन समाप्त हो गया और सरकार गिर गई।

यह भी पढ़ें Haryana Chunav: 'मैं बनूंगा CM, हमारी अगली मुलाकात मुख्यमंत्री आवास में होगी', अनिल विज के बयान ने मचाई हलचल

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+