Jammu Kashmir Exit poll: इस एग्जिट पोल ने कश्मीर में BJP को दी सिर्फ 1 सीट, आंकड़े देख नहीं होगा यकीन

Jammu Kashmir Exit Polls 2024: जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव के 90 सीटों के लिए एग्जिट पोल के आंकड़े आ गए हैं। जम्मू-कश्मीर में खंडित जनादेश के कयास लगाए जा रहे थे लेकिन ज्यादातर एग्जिट पोल में दावे किए गए हैं भारतीय जनता पार्टी (BJP) के हाथ से सत्ता खिसक जाएगी। एग्जिट पोल में नेशनल कांफ्रेंस और कांग्रेस गठबंधन को बहुमत मिलता दिख रहा है।

इंडिया टुडे (आजतक) सी-वोटर ने जम्मू कश्मीर की 90 सीटों में से नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस गठबंधन को 40 से 48 सीटें दी हैं। वहीं भाजपा को 27 से 32 सीटें जीतने का अनुमान दिखाया है। पीडीपी को 6 से 12 सीटें मिलने का अनुमान है। वहीं निर्दलीयों को भी 6 से 11 सीटें मिलती दिख रही हैं। लेकिन इंडिया टुडे (आजतक) सी-वोटर ने कश्मीर रीजन में भाजपा को सिर्फ 1 सीटे जीतने का अनुमान दिखाया है। इस आंकड़े ने सोशल मीडिया पर सबको चौंका दिया है।

Jammu Kashmir Exit Polls 2024

C-voter Exit Polls 2024: कश्मीर (घाटी) में BJP को 1 सीट और वोट 3 फीसदी का अनुमान

कश्मीर (घाटी) क्षेत्र की 47 सीटों में सी-वोटर ने भाजपा को 0 से 1 सीटें दे रही है। वहीं एनसी+कांग्रेस को 29 से 33 सीटें और पीडीपी को 6 से 10 सीटें दी है। इसके अलावा अन्य को 6-10 सीटे दी गई है। कश्मीर घाटी में नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस को 41.1 फीसदी वोट मिले हैं। वहीं बीजेपी को 3 फीसदी, पीडीपी को 16.6 फीसदी और अन्य को 39,9 फीसदी वोट शेयर मिलने का अनुमान है।

ऐसा माना जा रहा था कि 370 हटने के बाद घाटी में भाजपा के वोट प्रतिशत बढ़ सकते थे। लेकिए एग्जिट पोल के आंकड़ों ने इन संभावनाओं को खारिज किया है।

ये भी पढ़ें- Jammu Kashmir Exit Polls 2024: किस स्थिति में बनेगी BJP की अगुवाई वाली सरकार? यह एग्जिट पोल कर रहा इशारा

Jammu Kashmir Exit Polls 2024: जम्मू-कश्मीर एग्जिट पोल

सी-वोटर (C voter) एग्जिट पोल

  • भाजपा (BJP): 27-32
  • कांग्रेस (Congress) और नेशनल कॉन्फ्रेंस (NC): 40-48
  • पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (PDP): 6-12
  • अन्य- 6-11

दैनिक भास्कर एग्जिट पोल (Dainik Bhaskar) एग्जिट पोल

  • भाजपा (BJP): 25-30
  • कांग्रेस (Congress)+ नेशनल कॉन्फ्रेंस (NC): 35-40
  • पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (PDP):4-7
  • अन्य : 12-16

गुलिस्तान एग्जिट पोल

  • भाजपा (BJP): 28-30
  • कांग्रेस (Congress) 3-6
  • पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (PDP): 5-7
  • नेशनल कॉन्फ्रेंस (NC): 28-30
  • सीट अन्य : 8-16

न्यूज 24 चाणक्य एग्जिट पोल (News 24-Chanakaya)

  • भाजपा (BJP): 20-25
  • कांग्रेस (Congress) और नेशनल कॉन्फ्रेंस (NC): 35-40
  • पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (PDP): 4-7
  • अन्य- 6-12

एक्सिस माई इंडिया एग्जिट पोल ( Axis My India)

  • भाजपा (BJP): 24-34
  • कांग्रेस (Congress) और नेशनल कॉन्फ्रेंस (NC): 35-45
  • पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (PDP): 4-6
  • अन्य-8-27

टाइम्स नाऊ एग्जिट पोल (Times Now)

भाजपा (BJP): 28-30
कांग्रेस (Congress) और नेशनल कॉन्फ्रेंस (NC): 31-36
पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (PDP): 5-7
अन्य-8-16

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+