Jammu Kashmir Exit Polls 2024: आ गए एग्जिट पोल के सबसे सटीक आंकड़े? जानें जम्मू-कश्मीर में किसकी बन रही सरकार?
Jammu Kashmir Exit Polls 2024 News: जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव के 90 सीटों के लिए एग्जिट पोल के आंकड़े आ गए हैं। इंडिया टुडे (आजतक) सी-वोटर ने नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस गठबंधन को 40 से 48 सीटें, भाजपा 27 से 32 और पीडीपी 6 से 12 और अन्य 6 11 सीटें जीतने का अनुमान जताया है।
सी-वोटर जम्मू क्षेत्र में भाजपा को 27 से 31 सीटें दे रही है। एनसी 11 से 15, पीडीपी को 0 से 2 सीटें दी है। वहीं अन्य को 01 सीटे दी गई है। जम्मू क्षेत्र में कुल 43 सीटे हैं। जम्मू क्षेत्र की 43 सीटों पर 41.3% वोट शेयर भाजपा को जाने का अनुमान है। वहीं कांग्रेस+NC को 36.4% वोट मिले हैं।

वहीं कश्मीर क्षेत्र की 47 सीटों में से सी-वोटर भाजपा को 0 से 1 सीटें दे रही है। एनसी 29 से 33 पीडीपी को 6 से 10 सीटें दी है। वहीं अन्य को 6-10 सीटे दी गई है। सी-वोटर के आंकड़े सबसे सटीक माने जाते हैं। 2014 के सी-वोटर एग्जिट पोल के आंकड़ों में पीडीपी को 32-38 सीटें मिलने का अनुमान था और चुनावी नतीजों में भी पीडीपी 28 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी।
Jammu Kashmir Exit Polls 2024 Result: जम्मू-कश्मीर एग्जिट पोल के आंकड़े?
सी-वोटर (C voter)
- भाजपा (BJP): 27-32
- कांग्रेस (Congress) और नेशनल कॉन्फ्रेंस (NC): 40-48
- पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (PDP): 6-12
- अन्य- 6-11
दैनिक भास्कर एग्जिट पोल (Dainik Bhaskar)
- भाजपा (BJP): 25-30
- कांग्रेस (Congress)+ नेशनल कॉन्फ्रेंस (NC): 35-40
- पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (PDP):4-7
- अन्य : 12-16
Peoples Pulse एग्जिट पोल
- भाजपा (BJP): 23-27
- कांग्रेस (Congress) 13-15
- पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (PDP):7-11
- नेशनल कॉन्फ्रेंस (NC): 33-35 सीट
- अन्य : 4-5
गुलिस्तान एग्जिट पोल
- भाजपा (BJP): 28-30
- कांग्रेस (Congress) 3-6
- पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (PDP): 5-7
- नेशनल कॉन्फ्रेंस (NC): 28-30 सीट
- अन्य : 8-16
Axis My India एग्जिट पोल
- भाजपा (BJP): 24-34
- कांग्रेस (Congress)+नेशनल कॉन्फ्रेंस (NC): 35-45
- पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (PDP): 4-6
- अन्य : 8-27
jammu kashmir Exit Poll 2019: जम्मू-कश्मीर 2014 चुनाव में एग्जिट पोल के आंकड़े?
- जम्मू-कश्मीर में आखिरी बार विधानसभा चुनाव 2014 में हुए थे। सी-वोटर (C voter) एग्जिट पोल ने भविष्यवाणी की थी कि कोई भी पार्टी तत्कालीन 87 सदस्यीय सदन में 44 सीटों के बहुमत के आंकड़े को पार नहीं कर पाएगी।
- सी-वोटर एग्जिट पोल में पीडीपी को 32-38 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया था। उसके बाद भाजपा को 27-33, नेशनल कॉन्फ्रेंस (एनसी) को 8-14 और कांग्रेस को 4-10 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया था।
- चुनावी नतीजों में पीडीपी को 28, भाजपा को 25, एनसी को 15 और कांग्रेस को 12 सीटें मिलीं थीं।
जम्मू और कश्मीर में कौन कितनी सीटों पर लड़ रहा है चुनाव?
जम्मू और कश्मीर में 18 सितंबर 2024 से 1 अक्टूबर 2024 तक तीन चरणों में मतदान हुए थे। चुनाव के नतीजे 08 अक्टूबर को जारी होंगे। जम्मू और कश्मीर में 63.45 प्रतिशत मतदान हुआ है। जम्मू कश्मीर में अनुच्छेद 370 हटने के बाद ये पहला चुनाव है।
जम्मू-कश्मीर चुनाव में नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस ने गठबंधन में चुनाव लड़ी है। वहीं महबूबा मुफ्ती की पीडीपी और भारतीय जनता पार्टी अकेले चुनावी मैदान में उतरे हैं। हालांकि इस बार इंजीनियर राशिद की आवामी इत्तेहाद पार्टी अहम रोल निभा सकती है। राशिद की पार्टी का फिलहाल रजिस्ट्रेशन नहीं हुआ है, लेकिन वह कश्मीर में 35 सीटों पर चुनाव लड़ रही है, जिसमें उत्तर कश्मीर की 16 में से 15 सीटें शामिल हैं। वहीं भाजपा 90 में से 62 सीटों पर चुनाव लड़ रही है, जिसमें से 19 कश्मीर में है। नेशनल कॉन्फ्रेंस 56 सीटों पर चुनाव लड़ रही है और कांग्रेस 38 सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं।












Click it and Unblock the Notifications