DGP जेल लोहिया की हत्या: केचप की बोतल से गला रेता, फिर की जलाने की कोशिश, नौकर पर मर्डर का शक

DGP जेल लोहिया की हत्या: केचप की बोतल से गला रेता, फिर की जलाने की कोशिश, नौकर पर मर्डर का शक

श्रीनगर, 04 अक्टूबर: जम्मू-कश्मीर जेल विभाग के डीजीपी हेमंत कुमार लोहिया सोमवार 03 अक्टूबर को जम्मू में अपने आवास पर रहस्यमय परिस्थितियों में मृत पाए गए। घटना रात करीब 11.45 बजे की है। पुलिस की शरुआती जांच रिपोर्ट के मुताबिक बताया जा रहा है कि उनकी हत्या गला रेतकर की गई है। शरीर पर कई चोट के निशाने भी मिले हैं। हत्या के बाद जेल विभाग के डीजीपी हेमंत कुमार लोहिया को जलाने के भी सबूत मिले हैं। पुलिक को शक है कि हेमंत कुमार लोहिया के नौकर ने उनकी हत्या की है। नौकर जम्मू कश्मीर के रामबन का रहने वाला है, जो फिलहाल फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। पुलिस ने हत्या समेत सभी एंगल से जांच शुरू कर दी है।

पुलिस ने कहा- नौकर फरार है

पुलिस ने कहा- नौकर फरार है

इंडिया टुडे में छपी रिपोर्ट के मुताबिक हेमंत कुमार लोहिया अपने दोस्त राजीव खजूरिया के घर पर अपने परिवार के साथ रह रहे थे क्योंकि उनका अपने घर पर काम चल रहा था। एक जांच चल रही है।

जम्मू क्षेत्र के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजीपी) मुकेश सिंह ने कहा कि नौकर पर हत्या का शक है और उसकी तलाश शुरू कर दी गई है। नौकर की पहचान यासिर के रूप में हुई है जो मूल रूप से जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले का रहने वाला है।

हेमंत कुमार लोहिया के शरीर पर जलने के निशान भी

हेमंत कुमार लोहिया के शरीर पर जलने के निशान भी

1992 बैच के आईपीएस अधिकारी 57 वर्षीय हेमंत कुमार लोहिया जम्मू के बाहरी इलाके में स्थित अपने उदयवाला आवास पर मृत पाए गए। एडीजीपी ने कहा कि अपराध स्थल की पहली जांच से पता चलता है कि यह हत्या का संदिग्ध मामला है। हेमंत कुमार लोहिया अगस्त में डीजीपी जेल में तैनात थे। उसके शरीर पर जलने के निशान भी मिले हैं।

'गला रेतने के लिए केचप की बोतल का किया इस्तेमाल...'

'गला रेतने के लिए केचप की बोतल का किया इस्तेमाल...'

पीटीआई से बात करते हुए पुलिस महानिदेशक दिलबाग सिंह ने कहा कि अपराध स्थल की प्रारंभिक जांच से संकेत मिलता है कि हत्यारे ने पहले हेमंत कुमार लोहिया को मौत के घाट उतारा था और उसका गला काटने के लिए टूटी हुई केचप की बोतल का भी इस्तेमाल किया था। हत्या के बाद हत्यारे ने लोहिया के शरीर को जलाने की कोशिश की थी।

 'हेमंत लोहिया का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला'

'हेमंत लोहिया का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला'

एडीजीपी मुकेश सिंह ने कहा, हेमंत लोहिया का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला था। अपराध स्थल की पहली जांच में यह हत्या का संदेहास्पद मामला सामने आया है। अधिकारी के साथ नौकर फरार है। उसकी तलाश शुरू कर दी गई है। फोरेंसिक टीम और क्राइम टीम मौके पर है। जांच की प्रक्रिया शुरू हो गई है। वरिष्ठ अधिकारी मौके पर हैं। जम्मू-कश्मीर पुलिस परिवार अपने वरिष्ठ अधिकारी की मौत पर दुख और गहरा दुख व्यक्त करता है।''

अगस्त 2022 में ही डीजी जेल नियुक्त किए गए थे हेमंत कुमार लोहिया

अगस्त 2022 में ही डीजी जेल नियुक्त किए गए थे हेमंत कुमार लोहिया

1992 बैच के आईपीएस अधिकारी 57 वर्षीय हेमंत कुमार लोहिया अगस्त 2022 में ही जेल महानिदेशक के रूप में पदोन्नत और नियुक्त किए गए थे। लोहिया असम के मूल निवासी थे। यह घटना ऐसे समय में हुई है जब केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जम्मू-कश्मीर में हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+