Jammu Kashmir Chunav 2024 Voting: दूसरे चरण में 131 करोड़पति, 49 कैंडिडेट्स पर क्रिमिनल केस दर्ज
Jammu Kashmir Voting: जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव 2024 में 25 सितंबर बुधवार सुबह सात बजे से कड़ी सुरक्षा के बीच के दूसरे चरण का मतदान हो रहा है। दूसरे चरण में छह जिलों की 26 विधानसभा सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं। सुबह 9 बजे 10.22 फीसदी वोट डाले जा चुके हैं। मतों की गिनती 8 अक्टूबर को की जाएगी। उसी दिन नतीजे घोषित होंगे। 18 सितंबर को पहले फेज में 7 जिलों की 24 विधानसभा सीटों पर वोटिंग हुई थी। इस दौरान 61.38% वोटिंग हुई थी।
कौनसे जिले में कितना मतदान?
- बुधगाम - 10.91%
- गांदरबल -12.61%
- राजौरी - 14.41 %
- रियासी - 12.71%
- श्रीनगर -4.70%
(सुबह नौ बजे तक की स्थिति)

जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव 2024 के दूसरे चरण में कुल 239 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनमें 233 पुरुष व 6 महिलाएं हैं। इस बार 131 करोड़पति उम्मीदवार भी चुनाव लड़ रहे हैं। 49 पर तो क्रिमिनल केस तक दर्ज है। दूसरे चरण में कुल 25.78 लाख मतदाता हैं। जिनमें 13.13 लाख पुरुष व 12.65 लाख महिला मतदाता हैं।
जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव 2024 में के दूसरे चरण में पूर्व सीएम और नेशनल कॉन्फ्रेंस के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला गांदरबल और बीरवाह सीट से चुनाव लड़ रहे हैं जबकि भाजपा प्रदेशाध्यक्ष रविंद्र रैना नौशेरा से प्रत्याशी हैं। सबसे अमीर प्रत्याशी अल्ताफ बुखारी अपनी पार्टी के टिकट पर चन्नापोरा से प्रत्याशी हैं।

कांग्रेस के सभी उम्मीदवार करोड़पति
एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) द्वारा उम्मीदवारों के चुनाव शपथ पत्र के आधार पर तैयारी की गई रिपोर्ट के अनुसार दूसरे फेज के 238 उम्मीदवारों की औसत संपत्ति 5.80 करोड़ रुपए हैं।
कांग्रेस के तो सभी छहों उम्मीदवार करोड़पति हैं। इनके औसत संपत्ति 29.39 करोड़ रुपए है। पीडीपी के 26 में से 19 कैंडिटेड करोड़पति हैं।
तीन सबसे अमीर कैंडिडेट्स
सैयद मोहम्मद अल्ताफ बुखारी (अपनी पार्टी)-165 करोड़ रुपए
तारिक हमीद कर्रा (कांग्रेस)-148 करोड़ रुपए
मुश्ताक गुरु (नेशनल कॉन्फ्रेंस)-94 करोड़ रुपए
तीन सबसे कम संपत्ति वाले उम्मीदवार
मोहम्मद अकरम (निर्दलीय)-500 रुपए
रविंद्र रैना (भाजपा)-1000 रुपए
समीर अहमद भट (एनआरपीए) 1694 रुपए












Click it and Unblock the Notifications