कुलगाम में मारे गए बिहार के मजदूरों के परिवार को 1-1 लाख रुपए का मुआवजा देगा जम्मू कश्मीर प्रशासन

श्रीनगर, अक्टूबर 18। जम्मू कश्मीर के कुलगाम में आतंकियों के हाथों मारे गए बिहार के 2 नागरिकों को स्थानीय प्रशासन ने 1-1 लाख रुपए का मुआवजा देने का ऐलान किया है। स्थानीय प्रशासन मारे गए मजदूरों के परिवार को जिला रेड क्रॉस फंड से मुआवजा वितरित करेगा। आपको बता दें कि मृतकों के परिजनों को बिहार की नीतीश सरकार ने भी 2-2 लाख रुपए का मुआवजा देने का ऐलान किया था।

घाटी में 2 दिन के अंदर 4 गैर कश्मीरियों की हत्या

घाटी में 2 दिन के अंदर 4 गैर कश्मीरियों की हत्या

बता दें कि कश्मीर घाटी में पिछले 2 दिन के अंदर 4 गैर कश्मीरी लोगों की हत्या हुई है। रविवार को आतंकियों ने दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में बिहार के रहने वाले 3 लोगों को गोली मारी थी। इनमें से दो लोगों की मौत हो गई थी। मारे गए लोगों की पहचान चंदन कुमार और सुरेश कुमार के रूप में हुई थी, जबकि एक मजदूर गंभीर रूप से घायल है। ये घटना कुलगांव के लारन गंजीपोरा एरिया में हुई थी। बंदूकधारी आतंकियों ने घर में घुसकर मजदूरों पर गोली चलाई थी।

शनिवार को भी 2 गैर कश्मीरियों को मारी थी गोली

शनिवार को भी 2 गैर कश्मीरियों को मारी थी गोली

- इस घटना से एक दिन पहले शनिवार को कश्मीर घाटी में दो अलग-अलग घटनाओं में बिहार और यूपी के रहने वाले दो लोगों की मौत हो गई थी। पहली घटना श्रीनगर के ईदगाह इलाके में हुई थी, जहां बिहार के ही रहने वाले एक मजदूर अरविंद कुमार साह को गोली मारी गई थी। गंभीर हालत में अरविंद को SMHS अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अरविंद बिहार के बांका जिले का रहने वाला था और ईदगाह इलाके में रेहड़ी लगाने का काम करता था।

- दूसरी घटना पुलवामा में घटी थी, जहां सगीर अहमद नाम के शख्स को आतंकियों ने गोली मार दी थी। गोली मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। UP का रहने वाला सगीर कारपेंटर था।

'मारे गए लोगों के परिवार के साथ खड़ा है कश्मीर प्रशासन'

'मारे गए लोगों के परिवार के साथ खड़ा है कश्मीर प्रशासन'

जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने इन आतंकी घटनाओं की कड़ी निंदा करते हुए कहा है कि इन हमलों में मारे गए लोगों के परिवार के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। हमारे सुरक्षा बल आतंकवादियों को मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं और आगे भी जारी रखेंगे। जम्मू कश्मीर सरकार इस दुख की घड़ी में उन लोगों के साथ खड़ी है।" आपको बता दें कि अक्टूबर के महीने में ही कश्मीर के अंदर 11 स्थानीय नागरिकों की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। इनमें अधिकतर लोग गैर कश्मीरी हैं, जो यूपी या बिहार के रहने वाले थे


Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+