Jammu: शिव खोरी जा रही बस खाई में गिरी, 2 की मौत, 19 घायल

जम्मू कश्मीर के रियासी जिले में एक बस खाई में गिर गई। जिसमें दो लोगों की मौत हुई है।

Kashmir

जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में शनिवार को एक बड़ा हादसा हुआ, जहां श्रद्धालुओं को ले जा रही बस खाई में जा गिरी। इस घटना में दो लोगों की मौत हुई है, जबकि 19 लोग घायल हुए। जिनको अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घटना के बाद रियासी पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

जानकारी के मुताबिक ये हादसा दोपहर करीब 12.30 बजे रणसु इलाके में तरयाथ के पास हुआ। उस वक्त एक मोड़ पर ड्राइवर ने नियंत्रण खो दिया और बस खाई में जा गिरी। जिसके तुरंत बाद रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया, जिसमें 19 लोगों को घायल अवस्था में निकाल गया, जबकि दो शव बरामद हुए हैं। चश्मदीदों के मुताबिक खाई सिर्फ 50 फीट गहरी थी, ऐसे में रेस्क्यू ऑपरेशन जल्दी पूरा हो गया, वर्ना और ज्यादा लोगों की जान जा सकती थी।

मामले में एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि राजौरी जिले के जमोला, बिंदी, अरगी और डलहोरी गांवों के रहने वाले लोग महाशिवरात्रि की पूजा के लिए शिव खोरी गुफा जा रहे थे। बस में 21 लोग सवार थे। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस टीम ने सभी को निकालकर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने अर्पण सिंह (14) और पंकज कुमार (29) को मृत घोषित कर दिया। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक 12 लोग की हालत गंभीर बनी हुई है, ऐसे में उनको सरकारी मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) अस्पताल जम्मू रेफर कर दिया गया।

एलजी ने जताया दुख
वहीं उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने हादसे पर दुख व्यक्त किया और जिला प्रशासन को घायलों का हर संभव इलाज सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।वहीं दूसरी ओर शनिवार को रियासी जिले की पौनी में एक कार खाई में गिर गई। जिसमें दो लोगों की मौत हुई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+