Samba Blast: पूर्व सरपंच के घर के सामने हुआ संदिग्ध ब्लास्ट, अलर्ट हुईं सुरक्षा एजेंसियां, देखें Video
Jammu Kashmir News: जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले के गावाला तालाब गांव में रविवार देर रात एक संदिग्ध विस्फोट हुआ। अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास स्थित इस एरिया में ये विस्फोट पूर्व सरपंच के घर के गेट पर हुआ।रात में हुए तेज धमाके से पूरे इलाके में दहशत फैल गई है। हालांकि इसमें कोई जान-माल का नुकसान नहीं हुआ।
एसएसपी वीरेंद्र सिंह मनहास के अनुसार, रात करीब 1:07 बजे पूर्व सरपंच जय राम शर्मा ने अपने आवास के गेट पर धमाके की सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। प्रारंभिक जांच में गेट को नुकसान होने की बात सामने आई है।

अंतरराष्ट्रीय सीमा से 10 KM की दूरी है ये एरिया
जहां विस्फोट हुआ वो एरिया अंतरराष्ट्रीय सीमा से महज 10 किलोमीटर की दूरी पर है। अधिकारियों के अनुसार, यह जोरदार धमाका तब जब हुआ जब अधिकांश लोग सो रहे थे। विस्फोट की तीव्रता इतनी जबरदस्त थी कि पूर्व सरपंच के घर का मुख्य प्रवेश द्वार और उसकी चारदीवारी का एक बड़ा हिस्सा पूरी तरह से ढह गया। आधी रात में हुए इस धमाके की गूंज दूर तक सुनाई दी, जिससे आसपास के लोग भयभीत हो गए।
सील किया गया पूरा एरिया
पुलिस और स्थानीय प्रशासन ने सुरक्षा के लिए इलाके को सील कर दिया गया। फॉरेंसिक विशेषज्ञों की एक टीम ने मौके पर महत्वपूर्ण साक्ष्य व नमूने एकत्र किए हैं, जो जांच में सहायक होंगे। पुलिस ने अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है और वरिष्ठ अधिकारी जांच की निगरानी कर रहे हैं।
क्यों अलर्ट हुई सुरक्षा एजेंसियां?
सुरक्षा एजेंसियां इस घटना को बेहद गंभीरता से ले रही हैं, खासकर इसकी संवेदनशील भौगोलिक स्थिति के चलते। विस्फोट स्थल अंतरराष्ट्रीय सीमा से महज 10 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है, जो इस घटना की गंभीरता को कई गुना बढ़ा देता है। इसके अलावा, एक पूर्व सरपंच के आवास को निशाना बनाया जाना भी जांचकर्ताओं के लिए एक महत्वपूर्ण पहलू है, जिससे इसके पीछे के मकसद का पता चल सकता है।












Click it and Unblock the Notifications