जम्मू-कश्मीर: टेरर फंडिंग को लेकर NIA ने कई जगहों पर की छापेमारी, 6 लोग हुए गिरफ्तार
जम्मू-कश्मीर: NIA ने अनंतनाग समेत कई जगह पर की छापेमारी, टेरर फंडिंग को लेकर कार्रवाई
श्रीनगर, 11 जुलाई: जम्मू-कश्मीर में रविवार (11 जुलाई) को एनआईए (NIA) ने अनंतनाग समेत लगभग 10 जगहों पर छापेमारी की। इस छापेमारी की टीम में एनआईए के साथ रॉ और आईबी की टीम भी शामिल थे। एनआईए ने अनंतनाग में चार स्थानों पर छापेमारी के दौरान 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। वहीं श्रीनगर में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। एनआईए ने यह कदम टेरर फंडिंग को लेकर उठाई है। इसके अलावा एनआईए ने आईएसआईएस मॉड्यूल के खिलाफ भी कार्रवाई कर रहे हैं। टेरर फंडिंग मामले में एनआईए कश्मीर में कई जगहों पर छापेमारी कर रही है।
Recommended Video

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक एनआईए की कार्रवाई के पीछे आईएसआईएस के टेरर मैगजीन भी वजह है। ये टेरर मैगजीन अफगानिस्तान से प्रकाशित की जाती है।
लेकिन जांच के बाद ऐसा सामने आया है कि इस मैगजीन को जम्मू-कश्मीर में भी पब्लिश किया जा रहा था। हालांकि इसको लेकर कोई अधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। जानकारी के मुताबिक इस मैगजीन में भारत, बांग्लादेश और श्रीलंका को लेकर काफी ज्यादा कवरेज की जाती है।












Click it and Unblock the Notifications