जम्मू-कश्मीर: श्रीनगर में पुलिसकर्मियों पर आतंकियों ने फेंका ग्रेनेड, एक नागरिक की मौत, कई घायल
श्रीनगर, 06 मार्च। जम्मू-कश्मीर में सेना द्वारा चलाए जा रहे अभियान से बौखलाए आतंकियों ने एक बार फिर पुलिसकर्मियों को निशाना बनाया है। रविवार को श्रीनगर के अमीरा कदल बाजार में ग्रेनेड हमले में पुलिसकर्मियों समेत कई घायल हो गए। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक मौके पर एंबुलेंस की गाड़ियां और सेना के जवान भी पहुंच गए हैं। इलाके में सर्च अभियान शुरू कर दिया गया है।
Recommended Video

मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के मुताबिक अब तक 10 लोग घायल हो चुके हैं, जबकि एक स्थानीय नागरिक की मौत हो गई है। सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस सूत्रों ने कहा कि आतंकवादियों ने दोपहर में शहर के अमीरा कदल इलाके में सुरक्षा बलों पर ग्रेनेड फेंका। एक सूत्र ने कहा, 'इस विस्फोट में दस लोग घायल हो गए हैं। घायलों को अस्पताल ले जाया जा रहा है। तलाशी के लिए इलाके को घेर लिया गया है।' सेना के जवान ग्रेनेड फेंककर भागने वाले दहशतगर्तों को कपड़ने के लिए चप्पे-चप्पे की तलाशी ले रही है।
यह भी पढ़ें: पहली बार दुनिया के सामने आई खूंखार तालिबानी आतंकी हक्कानी की तस्वीर, अमेरिका ने रखा है 1 करोड़ का इनाम
दो दिन पहले ही हुआ था एनकाउंटर
जम्मू कश्मीर के हंदवाड़ा में सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को गिरफ्तार किया था। एनकाउंटर में जख्मी होने के बाद इस आतंकी को पकड़ा गया, जिसके पास से भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद भी बरामद हुआ। जम्मू-कश्मीर पुलिस की ओर से बीते शुक्रवार को ये दावा किया गया है। हंदवाड़ा जिले के लंगेट इलाके में ये मुठभेड़ हुई है। राज्य पुलिस के मुताबिक, उनको हंदवाड़ा के लंगेट इलाके में आतंकियों के छुपे होने की जानकारी मिली थी। जिसके बाद सुरक्षाबलों एरिया में पहुंचे तो मुठभेड़ शुरू हो गई। इस दरान एक आतंकी घायल हुआ, जिसके बाद उसे हथियारों और गोला-बारूद के साथ पकड़ लिया गया।












Click it and Unblock the Notifications